Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpuri Song: 'खाना कई दिहनी माना' में माही श्रीवास्तव की दिखाई कातिलाना अदाएं, तो नेहा राज ने भी दिया साथ

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 03:27 PM (IST)

    Latest Bhojpuri Song शिल्पा राज और माही श्रीवास्तव का नया गाना खाना कई दिहनी माना इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इन गाने में माही श्रीवास्तव अप ...और पढ़ें

    Hero Image
    latest Bhojpuri Song Mahi Srivastava Neha Raj

    नई दिल्ली, जेएनएन। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में जोड़ी बनाकर काम करने का चलन चल रहा है। कही निर्मात-निर्देशक, कही गीतकार-संगीतकार, कही हीरो हीरोइन, कही दो भाइयों की जोड़ी लेकिन आज हम जिस जोड़ी की बात कर रहे हैं, वो जोड़ी अपने आप मे ही मिलेनियम स्टार है। जी हां इस जोड़ी के सभी गाने इस समय मिलियन क्लब में शामिल होकर यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहा राज ने मचाया धमाल

    हम बात कर रहे हैं सुपरसिंगर नेहा राज और सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जिनके सभी गाने मिलियन व्यूज पार कर जाते हैं। अब इसी जोड़ी का नया भोजपुरी गाना 'खाना कई दिहनी माना' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

    हिट हुआ माही श्रीवास्तव का नया गाना

    'खाना कई दिहनी माना' को दर्शकों का खास अटेंशन मिला रहा है। गाने को नेहा राज ने गाया है, वही इसको माही श्रीवास्तव के ऊपर फिल्माया है। गाने में हमेशा की तरह ही माही की कातिलाना मुस्कान दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं। गाने में माही के पिया उनसे रूठ गए हैं। जिसे मनाने के लिए वे हर तरह की कोशिश कर रही हैं और सहेलियों से कहती है।

    सौदा सजाई के सजरिया पर... चढ़ गइनी पिया जी के नजरिया पर...चम्मा नहीं दिहनी तो रूस गए ए राजा जी...खाना कई दिहनी माना करके... सूत गए ए राजा जी...।

    गाने में माही के कोस्टार भी जबर्दस्त तरीके से परफॉर किया है। वही बीच-बीच में नेहा भी गाने में नजर आ रही है। जो एक दम से गज़ब लग रही है। वही वे गाने में माही के साथ बात करती हुई भी नजर आई है। कुछ भी कहे गाने में लिरिक्स और म्यूजिक भी आम संगीत से बेहद ही अलग है जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।

    इंटरनेट पर हुआ वायरल

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोकपुरी प्रस्तुत सॉन्ग 'खाना कई दिहनी माना' की सिंगर नेहा राज हैं। वही इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स अजुन शर्मा ने लिखे हैं। इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। एडिटिंग दीपक पंडित की है वही इसके कोरियोग्राफरविशाल गुप्ता है।

    ये भी पढ़ें

    Nora Fatehi फीफा वर्ल्ड कप में इस फुटबॉलर के साथ करना चाहती हैं डांस, कहा- आएगा बड़ा मजा

    क्या सच में शापित थी हॉरर फिल्म द एक्सॉर्सिस्ट? देखने वालों को आया हार्ट अटैक, शूटिंग के दौरान हुई 20 की मौत