सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 70s का यह क्लासिक गाना, 53 साल बाद हिप-हॉप स्टाइल में ईशा मालवीय ने लगाई आग
लता मंगेशकर का 53 साल पुराना सदाबहार रोमांटिक गीत एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इसमें ईशा मालवीय नजर आईं।

ईशा मालवीय ने किया हिप हॉप
HighLights
लता मंगेशकर का 'मैं तेरे इश्क में' गाना फिर वायरल
फरवरी 2026 में आया रिमिक्स वर्जन
दानिश अल्फाज और बोहेमिया ने रिमिक्स में रैप किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बॉलीवुड में स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। अपने पूरे फिल्मी करियर में सिंगर ने अलग-अलग भाषाओं में कुल 30 हजार से अधिक गानें गाए। ये सभी एक से बढ़कर एक गीत आज भी हमारे जहन में वही जादू बिखेरते हैं।
आज आपको लता जी के ऐसे ही एक गाने के बारे में बताएंगे जिसका हाल ही में एक रिमिक्स रिलीज किया गया और 50 साल बाद भी ये उतना ही वायरल हो रहा है जितना कि ओरिजनल गाना।
बोहेमिया ने गाने में किया रैप
हम बात कर रहे हैं फरवरी 2026 में रिलीज हुए 'मैं तेरे इश्क में 2.0' (Mai Tere Ishq Mein 2.0) की। इस गाने को ओरिजनली लता मंगेशकर ने गाया है और अब रिमिक्स वर्जन में दानिश अल्फाज (Danish Alfaaz) और रैपर बोहेमिया (Bohemia) ने इसमें रैप किया है। ईशा मालवीय के लिए इस रोमांटिक ट्रैक को बाद में देसी हिप-हॉप और रैप का तड़का लगाकर पेश किया गया।
-1795931643951.webp)
ये गाना साल 1973 की फिल्म लोफर का सदाबहार रोमांटिक हिट गाना है। इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया था। फिल्म में यह गाना एक खूबसूरत बगीचे में मुमताज और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया है, जहां मुमताज अपने रूठे हुए प्रेमी को मनाने की कोशिश कर रही हैं।
लता मंगेशकर ने गाया है ओरिजनल गाना
लोफर का संगीत अपने समय के बेहद सफल संगीत में से एक था। इस एल्बम में लता जी के इस गीत के अलावा मोहम्मद रफी का 'आज मौसम बड़ा बेईमान है' और आशा भोसले का 'कोई शहरी बाबू' भी शामिल थे, जिन्होंने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
रिलीज के पांच दशक से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद आज भी यह गाना सोशल मीडिया, रील्स और पुराने संगीत के शौकीनों के बीच उसी ताजगी और स्वाद के साथ बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- प्यार की तड़प जगाता है Lata Mangeshkar का 43 साल पुराना गाना, Hema Malini की फिल्म का ये मुजरा गीत है सदाबहार
यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।