Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेश्कर से मिलने अस्पताल पहुंचे महाराष्ट्र सीएम उध्दव ठाकरे
Lata Mangeshkar Health Update 11नवम्बर से अस्पताल में भर्ती लता मंगेश्कर का हाल जानने के लिए बीते दिन हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम बने उद्धव ठाकरे पहुंचे थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सिंगर लता मंगेश्कर इन दिनों अपने बिगड़े स्वास्थ के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते फैंस लगातार उनके स्वास्थ की सलामली की दुआ कर रहे हैं। लता मंगेश्कर के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद ही बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी जिसके बाद लगातार हर कोई उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम पद के लिए शपथ लेने वाले उद्धव ठाकरे भी लता मंगेश्कर का हाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।
भारत रत्न से सम्मानित सिंगर लता मंगेश्कर इन दिनों आईसीयू में भर्ती हैं। लता को सास लेने में काफी तकलीफ हो रही थी जिसके तुरंत बाद घरवालों द्वारा 11 नवंबर को लता मंगेश्कर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। लता मंगेश्कर की हालत में पहले से काफी ज्यादा सुधार आ चुका है लेकिन उन्हें अब भी ऑब्सर्वेशन में रखा गया है। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे भी बीती शाम लता मंगेश्कर से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।
आपको बताते चलें कि 90 साल की लता मंगेश्कर के अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस और पूरे बॉलीवुड को काफी जोरदार धक्का लगा था। लता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगभग 70 साल दिए हैं, यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है। लता ने अपनी आवाज़ के जादू से हज़ारों गानों को ब्लॉकबस्टर बना दिया है। उन्हें गायिकी के अलावा साल 2001 में भारत के सबसे बड़े पुरुस्कार भारत रत्न से भी नवाज़ा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्मश्री, पद्मविभूषण जैसे सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर को फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज़, जवाब जानकर आप भी करेंगे एक्ट्रेस की तारीफ
लता मंगेश्कर को 11 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, आज उन्हें अस्पताल में लगभग 20 दिन होने वाले हैं। उनकी तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है, आशा है कि वो जल्द ही अपने अच्छे स्वास्थ के साथ घर लोटेंगी।