Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Phir Dhan Te Nan : कुत्ते का नया गाना 'फिर धन ते तान' हुआ रिलीज, राधिका मंदाना ने डांस ने बांधा समां

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 05:11 PM (IST)

    बता दें कि फिर धन ते तान गाने की रिलीज से पहले इसका एक टीजर शेयर किया गया था। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में तब्बू और अर्जुन कपूर फुल टशन में नजर आ रहे हैं तो वहीं राधिका के डांस ने बवाल मचा दिया।

    Hero Image
    Photo Credit : Kuttey New Song out

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kuttey New Song Phir Dhan Te Nan: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर लगातार अर्जुन चर्चा में बने हुए हैं। ‘कुत्ते’ में अर्जुन के साथ तब्बू, राधिका मदाना जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस ‘कुत्ते’ का गाना 'आवारा डॉग्स' रिलीज हुआ था। वहीं अब इसका एक और नया गाना 'फिर धन ते तान' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में हजारों व्यूज हासिल कर लिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     'फिर धन ते तान' में राधिका ने डांस से मचाया बवाल

    ‘कुत्ते’ का गाने 'फिर धन ते तान' में तब्बू, अर्जुन कपूर और राधिका मदान का स्वैग बस देखते ही बन रहा है। गाने में अर्जुन और ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों ताश खेलते हुए दूसरे को हराने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं राधिका अपने डांस से पूरे गाने को संभालती दिख रही हैं। गाने के बीच में कोंकणा सेन भी नजर आती हैं। उनका भी अंदाज देखते ही बन रहा है।

    'कमीने' के सॉन्ग 'धन ते तान' की दिला रहा है याद

    कुत्ते का गाना 'फिर धन ते तान' 'कमीने' के सॉन्ग 'धन ते तान' की याद दिला रहा है। इस गाने का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है। इसके लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं। इस गाने को सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने मिलकर गाया है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है।

    इस तारीख को रिलीज हो रही है फिल्म

    अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' इसी महीने यानी 13 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसी महीने इसकी टक्कर एक शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' से होगी। 'पठान' भी इसी महीने यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी इस फिल्म को सिनेमाघरों में परफॉर्म करने के लिए एक हफ्ते का ही समय मिलेगा। अब देखना ये होगा की किस फिल्म का जादू दर्शकों पर चलेगा।