Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sana Saeed Birthday: बेहद ग्लैमरस हो गई हैं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी, चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर जीत चुकी हैं दिल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:35 AM (IST)

    सना सईद ने पहली ही फिल्म में अपने अभिनय और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को हुआ था। इस साल सना अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सना के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

    Hero Image
    शाहरुख खान के साथ सना सईद, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट्स का खासा बोलबाला रहता है। खासकर 90 के दशक में आए कई चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने उस समय पर लोगों का दिल जीत लिया था। इन्हीं चाइल्ड आर्टिस्टिस में से एक थीं सना सईद, जो अब काफी बड़ी हो गई हैं। सना सईद ने पहली ही फिल्म में अपने अभिनय और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को हुआ था। इस साल सना अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सना के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में जन्मीं सना सईद ने बचपन में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। सना ने महज 10 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। डेब्यू भी किंग खान की फिल्म से। सना सईद शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटी अंजली की भूमिका निभाई थी। अपनीपहली ही फिल्म से सना सईद ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इस फिल्म के बाद सना सईद शाहरुख और रानी की ही फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' में भी नजर आईं। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख और सना दोनों ही कैमियो में थे। इसके बाद रानी मुखर्जी और बॉबी देओल स्टारर फिल्म में भी सना ने बाल कलाकार के रूप में काम किया।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

    इनन तीन फिल्मों में काम करने के बाद सना सईद कई सालों तक बड़े पर्दे से गायब रहीं। हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी काम किया। साल 2008 में धारावाहिक 'बाबुल का आंगन छूटे ना' और 'लो हो गई पूजा इस घर की' जैसे धारावाहिकों में सना सईद नजर आईं। छोटे पर्दे पर सना सईद का जादू कुछ खासा नहीं चला। इसके कुछ सालों बाद सना एक बार फिर से डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी नजर आईं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

    इसके बाद सना सईद ने साल 2012 में क बार फिर से धर्मा प्रोडक्शन के बैनरतले बड़े पर्दे पर कदम रखा। सना ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म में सना ने अपने बोल्ड अंदाज से तड़का लगा दिया था। छोटी बच्ची की छवि को पूरी तरह से गायक करते हुए सना ने फिल्म में हॉट चिक लुक अपनाया जिसे खूब पसंद किया गया। हालांकि फिलहाल एक बार फिर से सना फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। बात दें कि इन दिनों सना सई Los Angeles (UK) में रह रही हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner