Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो...', केआरके ने पूछा नीतू कपूर सहित पूरे परिवार से सवाल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jul 2021 04:18 PM (IST)

    अब हाल ही में केआरके ने कपूर परिवार के ऊपर निशाना साधा है। केआरके ने 8 जुलाई को हुई नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि कपूर परिवार ने दिलीप कपूर साहब की इज्जत नहीं रखी।

    Hero Image
    केआरके, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, फोटो साभार: INSTAGRAM

     नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड में होने वाली हर हलचल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। अब हाल ही में केआरके ने कपूर परिवार के ऊपर निशाना साधा है। केआरके ने 8 जुलाई को हुई नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि कपूर परिवार ने दिलीप कपूर साहब की इज्जत नहीं रखी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल 7 जुलाई की सुबह बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। लेकिन इसी बीच रात के समय कपूर परिवारा ने नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी की। जो केआरके को खासा पसंद नहीं आया और उन्होंने नीतू कपूर के साथ ही पूरे कपूर परिवार को आड़े हाथों लिया।

    केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुबह दिलीप कुमार साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन पांच बजे वो दफनाए गए और रात को 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी के जन्मदिन की पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए था, लेकिन अगर दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो फिर किसकी करेंगे'।

    एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'ये प्रूफ है कि बॉलीवुड एक परिवार नहीं है। ये एक बिजनेस और गर्दन काटने वाला कॉम्पिटीशन है। यहां कोई भी हमेशा के लिए दोस्त या दुश्मन नहीं होता। सभी लोग आपके साथ हैं और आपसे बहुत प्यार करते हैं, केवल तब तक जबतक आप सक्सेसफुल हैं और जिंदा हैं। आपके निधन के बाद किसी को आपसे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

    बता दें कि कमाल आर खान अपने ट्वीट्स की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ विवादों से भी गिरे रहते हैं। हाल ही में बीते दिनों मीका सिंह के साथ विवाद का मामला भी जमकर गहराया था। वहीं इससे पहले केआरके ने सलमान खान की फिल्म की निगेटिव रिव्यू देते हुए अभिनेता पर तंज कसे थे। जिसके बाद सलमान खान की तरफ से उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया गया था।। ये मामला लंबे समय तक गर्माया रहा था। जिसके बाद केआरके को सलमान कान से माफी मांगना पड़ी थी।