Obsession की 'निक्की' बनीं Kriti Sanon, वरुण धवन संग रीक्रिएट किया आइकॉनिक हॉरर सीन; यूजर्स भी हैरान
ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) की निक्की के किरदार में दिखीं कृति सेनन (Kriti Sanon) ने एक सीन से रोंगटे खड़े कर दिए।

ऑब्सेशन के आइकॉनिक सीन में दिखीं कृति सेनन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
कृति ने रीक्रिएट का ऑब्सेशन का सीन
कृति सेनन के साथ नजर आए वरुण धवन
कृति-वरुण ने की ऑब्सेशन की डबिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद हॉलीवुड की सुपरनैचुरल थ्रिलर 'ऑब्सेशन' (Obsession) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म हिंदी में भी देखी जा सकेगी जिसकी ऑनलाइन स्ट्रीम भी शुरू हो गई है।
मगर इस बीच कृति सेनन (Kriti Sanon) 'ऑब्सेशन' के एक सीन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, 'ऑब्सेशन' की हिंदी डबिंग करने वालीं कृति ने वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म का आइकॉनिक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन रीक्रिएट किया जो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
कृति ने रीक्रिएट किया 'ऑब्सेशन' का सीन?
वायरल सीन में कृति सेनन 'ऑब्सेशन' की निक्की बनी थीं, वहीं वरुण धवन 'बियर' के रोल में थे। 'ऑब्सेशन' का वो सीन जिसमें निक्की, बियर के प्रति ऑब्सेशन दिखाती है, उसे कृति ने बखूबी तरीके से निभाया। उनका लुक, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी शानदार थी जिसकी वजह से अब इंटरनेट पर लोग कृति की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
कृति की परफॉर्मेंस की हो रही है तारीफ
सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि 'ऑब्सेशन' का हिंदी वर्जन बन रहा है जिसमें लीड रोल कृति और वरुण निभा रहे हैं। मगर ऐसा नहीं है। दोनों फिल्म की हिंदी डबिंग कर रहे हैं और उनके द्वारा शूट किया गया ये आइकॉनिक सीन वास्तव में सिर्फ एक प्रमोशन है। हालांकि, फैंस कह रहे हैं कि काश यह अफवाह न होता। सोशल मीडिया पर कृति सेनन की परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है।
There’s something special about getting to experience a story you love in a whole new way, and we’re so excited to bring this to you! Kriti Sanon as the voice of Nikki and Varun Dhawan as the voice of Bear in Hindi, with Amar Kaushik bringing it all together. Obsession: The Original Uncut Version premieres 30th October, 7 PM onwards, exclusively on The Peacock Hub on JioHotstar.
— JioHotstar (@JioHotstar) October 29, 2026
किस ओटीटी पर है 'ऑब्सेशन' मूवी?
करीब 4 हजार करोड़ कमा चुकी सुपरनैचुरल थ्रिलर 'ऑब्सेशन' पहले अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रेंटल बेसिस पर उपलब्ध थी। हालांकि, अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Obsession on Jio Hotstar) पर मौजूद है। यह 30 सितंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें- Obsession में दिखेगा कृति सेनन-वरुण का जादू, बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएगी सुपरनैचुरल हॉरर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।