Bhediya 2 के साथ फिर धमाका करेंगे वरुण धवन और कृति सेनन? एक्ट्रेस ने स्पेशल वीडियो के साथ दी बड़ी हिंट
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन इससे पहले 2015 में 'दिलवाले' और 2022 में 'भेड़िया' जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।
-1793025234564_m.webp)
क्या 'भेड़िया 2' लेकर आ रहे हैं वरुण और कृति?
HighLights
क्या 'भेड़िया 2' लेकर आ रहे हैं वरुण और कृति?
कृति ने वरुण और कौशिक के साथ शेयर किया वीडियो
वीडियो देखकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स कृति सेनन, वरुण धवन और निर्देशक अमर कौशिक फिर से एक साथ आ गए हैं। 2022 में 'भेड़िया' फिल्म में एक साथ काम कर चुकी यह तिकड़ी फिर से चर्चा में है, क्योंकि कृति ने सोशल मीडिया पर वरुण और अमर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है।
हालांकि इन तीनों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वे किस वजह से साथ आए हैं, लेकिन कृति के कैप्शन ने फैंस के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कोई नया प्रोजेक्ट आने वाला है?
कृति ने पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
सोमवार को कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे वरुण ने रीपोस्ट किया। वीडियो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, 'एक ऐसा कोलेबोरेशन जो आपको 'ऑब्सेस्ड' कर देगा, जुड़े रहें'। 'ऑब्सेस्ड' शब्द ने सबका ध्यान खींच लिया है और फैंस यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ये तीनों किस तरफ इशारा कर रहे हैं। क्या यह 'भेड़िया 2' के बारे में है? या फिर वे किसी और प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं? फिलहाल अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

क्या है भेड़िया की कहानी?
कृति सेनन (Kriti Sanon), वरुण (Varun Dhawan) और अमर ने पहले 'भेड़िया' (Bhediya) में साथ काम किया था, जो नवंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी (Horror Comedy) फिल्म में वरुण द्वारा के किरदार भास्कर नाम के एक सड़क निर्माण ठेकेदार की कहानी दिखाई गई है, जिसे अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में काम करते समय एक भेड़िये ने काट लिया था।
-1793025373402.webp)
जिसके बाद से वह एक अजीब वेयरवोल्फ में बदलने लगता है। कृति ने फिल्म में अनिका का किरदार निभाया था, जो एक पशु चिकित्सक है और रहस्यमय घटनाओं के बारे में जितना वह शुरू में बताती है उससे कहीं ज्यादा जानती है।
'स्त्री 2' में हुआ था भेड़िया का कैमियो
वरुण ने 2024 में 'स्त्री 2' में भेड़िया के रूप में एक कैमियो भी किया था, जिसमें उनका किरदार श्रद्धा कपूर के किरदार को बचाता है। साल 2025 में, प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिसमें 'भेड़िया 2' को आधिकारिक तौर पर अगस्त 2026 में रिलीज करने की घोषणा की गई। लेकिन, प्रोजेक्ट्स के टल जाने की वजह से, तब से अब तक कोई अपडेट नहीं आया है।
