विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर दहशत फैलाने आ रही है Obsession, इस तारीख को ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर हॉरर थ्रिलर देगी दस्तक

Published: Sun, 12 Jul 2026 12:06 PM (IST)

Obsession OTT Release Date: हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ऑब्सेशन सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब और कहां आ रही है, जानिए सारी डिटेल्स।

ऑब्सेशन ओटीटी रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऑब्सेशन ओटीटी रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2026 की टॉप हॉरर फिल्मों में शुमार ऑब्सेशन (Obsession) अब बड़े पर्दे से उतरकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की तैयारी में है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में खूब देखा गया और अब ओटीटी पर आने का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर ऑब्सेशन कब ओटीटी पर दर्शकों को ऑब्सेस करने आ रही है।

अब दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि दो महीने बाद पता चल गया है कि फिल्म आखिर कब और किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

2026 की टॉप हॉरर थ्रिलर

ऑब्सेशन एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर है जिसका निर्देशन फेमस यूट्यूबर करी बार्कर (Curry Barker) ने किया है। कम बजट की ऑब्सेशन में कोई ए-लिस्ट स्टार्स नहीं हैं। इस फिल्म में इंडे नवारेट, माइकल जॉन्सन और मेगन लॉलेस ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। करी बार्कर ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ कहानी भी लिखी है और एडिटिंग भी की है।

Horror movie

डरावने सीन्स करते हैं हैरान

फिल्म की कहानी आपकी रूह कंपाने के लिए काफी है। 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म में कोई बड़े डरावने शॉट्स या खतरनाक डायलॉग्स नहीं हैं। इसके बावजूद फिल्म का हर सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। कलाकारों के एक्सप्रेशन भर ही दर्शकों के दिलों में दहशत फैला देते हैं।

रूह कंपाने वाली है फिल्म की कहानी

कहानी बियर और निक्की के इर्द-गिर्द घूमती है। बियर, निक्की से प्यार करता है और चाहता है कि वह भी उसे पागलों की तरह चाहे। एक रोज उसे एक 'वन विश विलो' मिलता है जिससे वह मांगता है कि निक्की सिर्फ और सिर्फ उससे प्यार करे।

वह विश मांगकर उसे तोड़ देता है और आखिर में उसका ख्वाब पूरा हो जाता है। मगर उसे नहीं मालूम होता है कि उसे इस विश की डरावनी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह विश एक खतरनाक मोड़ ले लेता है।

Obsession

ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म रिलीज के बाद दुनियाभर में चर्चा में रही। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 409 मिलियन डॉलर के आसपास कारोबार कर लिया है जो भारतीय रुपये में 3900 करोड़ के करीब है।

ऑब्सेशन की ओटीटी रिलीज डेट

सिनेमाघरों में गदर काटने के बाद अब ऑब्सेशन ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। 'वट्स ऑन नेटफ्लिक्स' के मुताबिक, IMDb से 8 रेटिंग हासिल करने वाली ये हॉरर थ्रिलर नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी।

हालांकि, इसे देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म चार महीने बाद ओटीटी पर आएगी। जी हां, फिल्म की ओटीटी डेट 17 नवबर 2026 को फाइनलाइज की गई है।

यह भी पढ़ें- Obsession OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दहशत फैलाने आ रही Supernatural Horror, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

यह भी पढ़ें- 6 करोड़ के खर्च में कमाई 1900 करोड़... Obsession के आगे हिट फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर, धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें