विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खौफ की नई दास्तां लिख रही ये फिल्म, रूह बाबा Kartik Aaryan की भी कांपी रूह; धांसू कमाई से मूवी ने बनाए रिकॉर्ड्स

Published: Sun, 31 May 2026 01:48 PM (IST)

हाल ही में सिनेमाघरों में एक हॉरर फिल्म (Horror Film) रिलीज हुई जिसे देख कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी 'ऑब्सेस्ड' हो गए हैं।

हॉरर फिल्म देख कार्तिक आर्यन के उड़े होश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

हॉरर फिल्म देख कार्तिक आर्यन के उड़े होश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म (Psychological Horror Film) रिलीज हुई है जो भले ही हॉलीवुड की है लेकिन इसने भारतीय ऑडियंस के दिलों में भी खौफ भर दिया है। इस फिल्म को देखकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी 'ऑब्सेस्ड' हो गए हैं।

यह फिल्म जिस दिन से रिलीज हुई है, दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। हजार करोड़ के पार पहुंची फिल्म का भारत में भी दबदबा देखने को मिल रहा है।

कार्तिक आर्यन ने देखी हॉरर फिल्म

यह फिल्म है 1 घंटे 49 मिनट की हॉलीवुड साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर 'ऑब्सेशन' (Obsession)। करी बार्कर निर्देशित यह फिल्म 29 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हाल ही में इस फिल्म को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने देखा और वह इसका रिव्यू करने से खुद को रोक नहीं पाए।

कार्तिक आर्यन ने किया ऑब्सेशन का रिव्यू

कार्तिक आर्यन ने 'ऑब्सेशन' मूवी का एक क्लिप इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए इस फिल्म को अब तक की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक बताया है। साथ ही कहा कि वह खुद भी इस फिल्म से ऑब्सेस्ड हो गए। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए 'भूल भुलैया 2' के 'रूह बाबा' ने कैप्शन में लिखा, "काफी समय बाद बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक आई है। क्या शानदार मूवी है। मैं वाकई ऑब्सेशन से ऑब्सेस्ड हो गया हूं। इसे बिल्कुल भी मिस न करें।"

यह भी पढ़ें- इंडिया में दिल दहलाने आई टॉप रेटेड Horror Film, पर 38 सेकंड के अहम सीन पर चल गई CBFC की कैंची; नाराज लोग

Obsession horror movie

भारत में कैसा है ऑब्सेशन का कलेक्शन?

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुकी 'ऑब्सेशन' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 2026 को रिलीज हुई, जबकि भारत में यह फिल्म 29 मई को आई। इस फिल्म ने भारत में अच्छा कारोबार किया है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कमाई दोगुनी हुई है।

  • पहला दिन- 1.75 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 2.75 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन इंडिया- 4.50 करोड़ रुपये

ग्रॉस कलेक्शन इंडिया- 5.40 करोड़ रुपये

भारत में दो दिनों में इस हॉलीवुड फिल्म की कमाई तो अच्छी रही, लेकिन इस दुनियाभर में तबाही मचा दी है। सैकनिल्क की मानें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में तीन दिनों के अंदर 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 'दुआ' या 'मौत'! OTT पर दिल दहलाने आ रही 8.2 IMDb रेटिंग वाली हॉरर फिल्म Obsession, अनकट वर्जन में होगी रिलीज