विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ज्यादातर नाबालिग...' चुपचाप A-रेटेड हॉलीवुड फिल्म 'Obsession' देख रहे बच्चे, फिल्ममेकर संजय गुप्ता का बड़ा दावा

Published: Sun, 31 May 2026 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2026 09:49 AM (IST)

हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' को भारत में 'ए' रेटिंग मिलने के बावजूद नाबालिग बच्चे छुपकर देख रहे हैं। फिल्म निर्माता संजय ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन इन दिनों चर्चा में है। इस हॉलीवुड फिल्म ने कई लोगों को आकर्षित किया। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने छोटी-मोटी काट-छांट और संशोधनों के बाद इसे ए रेटिंग देकर रिलीज कर दिया।

इंटरनेट पर इसे लेकर खूब बवाल मचा। दर्शक सिनेमाघरों में खींचे चले आ रहे हैं। अब फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने दावा किया है कि भारत में नाबालिग बच्चे भी छुपकर इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंडिया में दिल दहलाने आई टॉप रेटेड Horror Film, पर 38 सेकंड के अहम सीन पर चल गई CBFC की कैंची; नाराज लोग

मूवी देख रहे नाबालिक बच्चे

संजय ने बताया कि वह हाल ही में रिलीज हुई एक मलयालम फिल्म देखने थिएटर गए थे, जबकि उनके बेटे ने बगल वाले स्क्रीन पर 'ऑब्सेशन' देखी। फिल्म निर्माता का दावा है कि फिल्म देखने वाले बच्चों में नाबालिगों की संख्या ज्यादा थी।

Obsession (1)

उन्होंने लिखा, "कल शाम मैं हाल ही में रिलीज हुई एक मलयालम फिल्म देखने गया था और थिएटर में मैं अकेला था। जबकि बगल वाले स्क्रीन पर मेरा बेटा 'ऑब्सेशन' देख रहा था और पूरा थिएटर बच्चों से भरा हुआ था, जिनमें से ज्यादातर नाबालिग थे। यह देखकर आश्चर्य होता है कि यह फिल्म हर जगह धूम मचा रही है।"

 

क्या है ऑब्सेशन की कहानी?

करी बार्कर की माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेट स्टारर 'ऑब्सेशन' 2026 में रॉटन टोमैटोज पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली हॉरर फिल्म है। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपनी प्रेमिका का दिल जीतने के लिए रहस्यमयी 'एक इच्छा पूरी करने वाली विलो' को तोड़ देता है। जल्द ही, उसे पता चलता है कि उसकी इस इच्छा की एक भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, क्योंकि इसके बाद से उसकी गर्लफ्रेंड का व्यवहार असामान्य होने लगता है।

यह फिल्म भारत में 29 मई को रिलीज हुई, जबकि अमेरिका में यह कुछ दिन पहले 15 मई को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayan को मिला हॉलीवुड के दिग्गज का साथ, एक्शन देख भूल जाएंगे रणवीर सिंह की Dhurandhar 2!