विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Naagzilla को मिल गया 'खलनायक', 'नाग लोक' के दुश्मन से सामना करने के लिए तैयार Kartik Aaryan!

Published: Fri, 22 May 2026 06:35 PM (IST)

Naagzilla Villain: कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म नागजिला को खलनायक मिल गया है। इस रोल में कौन खलनायक की भूमिका निभाएगा, जानिए इस बारे में...

नागजिला को मिल गया खलनायक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नागजिला को मिल गया खलनायक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म नागजिला (Naagzilla) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में पता चल गया है कि फिल्म में खलनायक कौन बनेगा।

करण जौहर निर्मित नागजिला (Naagzilla Villain) की अनाउंसमेंट पिछले साल ही हो गई थी। फिल्म के पोस्टपोन होने की भी खबर आई, लेकिन ऐसा नहीं है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी और कार्तिक शूटिंग भी कर रहे हैं। फिल्म में खलनायक की भी एंट्री हो गई है।

कौन बनेगा नागजिला का खलनायक?

फिल्म में इच्छाधारी नाग बनकर कार्तिक आर्यन नाग लोक के दुश्मन से आमना-सामना करेंगे। हालांकि, सवाल यह है कि आखिर खलनायक है कौन। रिपोर्ट्स की मानें तो नागजिला में जो खलनायक की भूमिका निभा रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि खुद कार्तिक आर्यन ही हैं।

Naagzilla

नागजिला में कार्तिक के दो किरदार

ईटाइम्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन नागजिला में डबल रोल निभा रहे हैं। दोनों किरदार के लुक्स और पर्सनैलिटी अलग है। ऐसे में अलग-अलग कैरेक्टर के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह दोनों किरदारों को शिद्दत के साथ पर्दे पर उतारने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब कार्तिक डबल रोल में दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें- Naagzilla OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर 'इच्छाधारी नाग' का तांडव, कब और कहां आएगी कार्तिक की मूवी?

क्या है नागजिला की कहानी?

'नाग लोक' की रहस्यमयी दुनिया और आज के आधुनिक समाज के बीच बुनी गई नागजिला: नाग लोक का पहला कांड की कहानी एक इच्छाधारी नाग के सफर को दिखाती है जो अपनी शख्सियत के दो बिल्कुल अलग-अलग पहलुओं को संभालते हुए  आज के जमाने के खतरों का सामना करता है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कब रिलीज होगी नागजिला?

पिछले साल नागजिला की अनाउंसमेंट की गई थी और बताया गया था कि फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। यह फिल्म अब 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 2027 में होगा Kartik Aaryan का सॉलिड कमबैक, रिलीज होंगी ये तीन बड़ी फिल्में