विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ की खूबसूरत बाला बनेंगी Naagzilla की हीरोइन, इच्छाधारी नाग बन कार्तिक आर्यन लड़ाएंगे इश्क?

Published: Thu, 05 Mar 2026 04:46 PM (IST)

अभिनेता कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का नाम नागजिला है, जिसके लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश लंबे समय से चल ...और पढ़ें

नागजिला में नजर आएगी ये हसीना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

नागजिला में नजर आएगी ये हसीना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म नागजिला

  2. साउथ एक्ट्रेस निभा सकती है लीड रोल

  3. कब रिलीज होगी कार्तिक की नागजिला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन के लिए पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के लिहाज से खास नहीं रही हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म नागजिला से सिनेप्रेमियों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। लंबे समय से निर्माता करण जौहर की नागजिला का नाम लीड एक्ट्रेस को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

जिसकी रेस में कभी श्रीलीला तो कभी प्रतिभा रांटा जैसी अदाकाराओं के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन इनकी कास्टिंग की खबरें महज अफवाह करार हुईं। अब खबर आ रही है कि साउथ सिनेमा की एक हॉटेस्ट एक्ट्रेस नागजिला का हिस्सा बन सकती है। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं। 

नागजिला में नजर आएगी ये अभिनेत्री

कार्तिक आर्यन की नागजिला एक सुपरनेचुरल फैंटेसी ड्रामा थ्रिलर होगी, जिसकी अनाउंसमेंट बीते साल अप्रैल के महीने में हुई थी। तब से लेकर अब तक नागजिला के डेवलपमेंट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। एक बार फिर से मूवी की लीड एक्ट्रेस का मामला तूल पकड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Naagzilla से पहले कार्तिक आर्यन की बड़ी कुर्बानी, TMMTMTTM की फ्लॉप के बाद एक्टर ने छोड़ी इतने करोड़ फीस!

naagzilla actress (1)

वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो मलयालम अभिनेत्री प्रीति मुखुंदन का नाम नागजिला की लीड एक्ट्रेस के तौर पर मेकर्स ने फाइनल कर लिया है। हालांकि, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। गौर किया जाए प्रीति मुखुंदन की तरफ तो साल 2024 में हॉरर कॉमेडी फिल्म ओम भीम बुश से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। इसके अलावा वह अभिनेता विष्णु की माइथोलॉजिकल ड्रामा कन्नप्पा में भी अहम किरदार अदा कर चुकी हैं।

preitymukhundhann

अब लगता है कि प्रीति मुखुंदन हिंदी सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने के लिए तैयार हैं। कुल मिलाकर कहा जाए नागजिला की लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रीति मुखुंदन के नाम पर मुहर लगती हुई नजर आ रही है, सिर्फ इसमें मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की होनी बाकी है। 

कब रिलीज होगी नागजिला 

फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे और वह लीड हीरोइन प्रीति मुखुंदन संग इश्क लड़ाते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। गौर किया जाए नागजिला की रिलीज डेट की तरफ तो 14 अगस्त 2026 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, खबरें ये भी हैं कि इसकी रिलीज डेट में फेरबदल हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- पटरी पर लौटी Kartik Aaryan की डिब्बाबंद हुई ये फिल्म, 5 साल बाद सच्ची घटना पर आधारित मूवी की तैयारी शुरू!