विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Naagzilla OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर 'इच्छाधारी नाग' का तांडव, कब और कहां आएगी कार्तिक की मूवी?

Published: Thu, 19 Mar 2026 04:37 PM (IST)

Naagzilla OTT Release: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म नागजिला सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद किस ओटीटी पर आएगी, इसकी अनाउंसमेंट हो गई है।

ओटीटी पर नागजिला मचाएगी धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर नागजिला मचाएगी धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म नागजिला (Naagzilla) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब आएगी, इसकी अनाउंसमेंट हो गई है।

गुरुवार को एक इवेंट में कार्तिक की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। करण जौहर निर्मित फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखाई देंगे। यूं तो नागजिला बड़े पर्दे पर पहले दस्तक देगी, लेकिन उसके बाद किस ओटीटी पर आएगी, यह पता चल गया है।

फिल्म नागजिला की कहानी

नागजिला एक ऐसी दुनिया की कहानी है जहां रूप बदलने वाले इच्छाधारी नाग इंसानों के बीच रह रहे हैं। लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है जब एक बेफिक्र इच्छाधारी नाग की नागमणि और उसकी जान एक चालाक और सत्ता के भूखे विलेन के निशाने पर आ जाती है, जिसके बाद हालात बेकाबू होने लगते हैं।

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी नागजिला?

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही फिल्म नागजिला की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्टर ने कई बार सेट से शूटिंग की झलकियां शेयर की थीं। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंसमेंट हो गई है। यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।पिछले साल अप्रैल के महीने में ही फिल्म की पहली झलक शेयर की गई थी जिसमें एक्टर नाग लुक में दिखाई दिए थे।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

किस ओटीटी पर आएगी नागजिला?

अब अनाउंस किया गया है कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आने वाली है। मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो ने एक इवेंट रखा है जिसमें उन्होंने नागजिला के अलावा कई फिल्मों का नाम लिया है जो थिएटर्स के बाद प्राइम वीडियो पर आएंगी। इसमें वन और नई नवेली भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- कबीर खान संग नई फिल्म के लिए Kartik Aaryan ने कसी कमर, इस चैंपियन की बायोपिक में अब आएंगे नजर

Naagilla

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्में

नागजिला के अलावा कार्तिक आर्यन दो और फिल्मों में दिखाई देंगे। एक है रोमांटिक ड्रामा 'तू मेरी जिंदगी है'। अनुराग बसु निर्देशित फिल्म में कार्तिक के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला दिखाई देंगी। वह बायोपिक कैप्टन इंडिया में भी दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें- 'इच्छाधारी नाग' बनकर Kartik Aaryan बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल, Naagzilla के सेट से सामने आई तस्वीर