Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata Rape Case: इंसाफ के लिए कोलकाता की सड़कों पर उतरे विवेक अग्निहोत्री, लोगों से की समर्थन की अपील

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 09:13 PM (IST)

    कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर को रख दिया है। इस हैवानियत के खिलाफ देश की जनता में आक्रोश ...और पढ़ें

    Hero Image
    विवेक अग्निहोत्री ने किया पोस्ट (Photo Credit-X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर हर तरफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। कोलकाता में इस घिनौने कृत्य के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स इस मामले पर पहले भी आवाज उठा चुके हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब द कश्मीर फाइल्स निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कोलकाता केस पर अपनी आवाज उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। 

    सड़कों पर उतरेंगे विवेक 

    बुधवार को विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कोलकाता में हुई दरिंदगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने ट्वीट में कहा- 

    ये भी पढ़ें- कोलकाता दुष्कर्म केस के बीच Vivek Agnihotri का 'नैनो में दुष्कर्म' वाला ट्वीट वायरल, लोगों का गुस्सा फूटा

    आज मैं ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ हुए क्रूर दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में रैली निकाल रहा हूं। मैं कोलकाता के सभी निवासियों से ये आग्रह करता हूं कि वे महिलाओं की सुरक्षा और जीवन अधिकारों को मद्देनजर रखते हुए इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो।

    बता दें कि 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता के मौला अली क्रॉसिंग से लेकर डोरीना क्रासिंग तक विवेक ने तमाम प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर ये विरोध मार्च निकाला है। विवेक से पहले आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, करीना कपूर, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने गुस्सा जाहिर किया था।

    द कश्मीर फाइल्स से चर्चा में विवेक 

    अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर मूवी द कश्मीर फाइल्स के बाद से विवेक अग्निहोत्री को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली है। हालांकि, इससे पहले वह हेट स्टोरी जैसी मूवीज कोभी बना चुके हैं। लेकिन घाटी के नरसंहार की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाकर विवेक ने काफी वाहवाही लूटी।

    इसके अलावा बीते साल विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी द वैक्सीन वॉर को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लेकिन ये मूवी द कश्मीर फाइल्स के मुकाबले बिल्कुल भी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी। 

    ये भी पढ़ें- Tanushree Dutta ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मुझे शॉर्ट स्कर्ट में पूरी यूनिट के सामने बिठाया'