Koffee With Karan 7: सुहागरात पर दीपिका और रणवीर ने किया रिकॉर्ड तोड़ रोमांस, एक्टर बोले- हमने तो वैनिटी वैन में भी...
Ranveer Singh on Suhagraat कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर और आलिया भट्ट के सामने रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका पादुकोण के सुहागरात के सारे राज खोल दिए। उन्होंने बताया कि उस रात क्या-क्या हुआ था।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh on Suhagraat: करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण के नए सीजन के साथ एक बार फिर टीवी पर छाने के लिए तैयार हैं। उनके पहले गेस्ट थे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक्टर्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। करण के सामने काउच पर दोनों ने अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान आलिया फिर भी छोड़ झेप रहीं थीं पर रणवीर सिंह तो मानों ठान के आए थे कि सारे राज खोल देंगे। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी सुहागरात कैसी थी उन्होंने ये भी सबके सामने बता दिया। एक्टर ने तो यहां तक बता दिया कि वो इंटीमेट होने के दौरान कौन से गाने सुनना पसंद करते हैं।
रणवीर सिंह ने बताया कैसे मनाई सुहागरात
कॉफी विद करण में रणवीर ने अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। बिंगो गेम के दौरान, रणवीर और दीपिका के कई राज खुलकर सामने आ गए। रणवीर ने कबूल किया कि वो और दीपिका अपनी सुहागरात पर भी इंटिमेट हुए थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में भी इसे किया था और उनके पास कई तरह के से*स के लिए अलग-अलग प्लेलिस्ट हैं। जब करण जौहर ने पूछा कि क्या वह शादी की सभी रस्मों के बाद थक नहीं गए थे, तो उनका जवाब नहीं था, उन्होंने कहा ‘नहीं, मैं बहुत बिजी था।’
रणवीर सिंह का ऐसा था सुहागरात पर हाल
सुहागरात के सवाल पर आलिया भट्ट का रिएक्शन बिल्कुल उल्टा था। उन्होंने साफ कहा कि सुहागरात पर कोई कुछ नहीं करता क्योंकि कपल थका हुआ होता है। जो भी कहता है कि हमने सुहागरात पर किया था, वो झूठ बोल रहा है। वो बोलीं- सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं है। तुम थके हुए हो, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बात रणवीर पर लागू नहीं होती। वो काफी जुनूनी हैं।
कॉफी विद करण 7 का लेटेस्ट एपिसोड
इस एपिसोड में रणवीर सिंह ने ऋतिक रोशन, धर्मेंद्र, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स की परफेक्ट नकल करके सबको हैरान कर दिया। रणवीर सिंह ने रैपिड राउंड के बाद गिफ्ट हैंपर भी जीता। बता दें कि इनकी फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी जल्द ही रिलीज होने वाली है जो कि धर्मा प्रोडक्शन के अंडर बन रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।