Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं इरफान खान के बेटे बाबिल, लंदन में करते हैं पढ़ाई, छोटा बेटा उनके साथ कर चुका है काम

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Apr 2020 09:14 AM (IST)

    लॉकडाउन के कुछ ही दिन पहले बाबिल भारत वापस लौटे थे। बेटे के घर वापस आने की खुशी को उनकी मां सुतापा सिकदर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जताई ​थी।

    ये हैं इरफान खान के बेटे बाबिल, लंदन में करते हैं पढ़ाई, छोटा बेटा उनके साथ कर चुका है काम

    नई दिल्ली, जेएनएन। आंखों से अभिनय करने वाले एक्टर इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए है। बुधवार को हुई उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इरफान खान के अंमित वक्त में उनका पूरा परिवार उनके पास था। इरफान अपने पीछे दो बेटे अयान और बाबिल खान और पत्नी सुतापा सिकदर को छोड़ गए हैं। आइए जानने उनके बेटे बाबिल और अयान सहित पूरे परिवार के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान लंदन यून‍िवर्स‍िटी में पढ़ते हैं। लॉकडाउन के कुछ ही दिन पहले बाबिल भारत वापस लौटे थे। बेटे के घर वापस आने की खुशी को उनकी मां सुतापा सिकदर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जताई ​थी। साथ ही लॉकडाउन की वजह से जो बच्चे अपने घर नहीं पहुंच पाए थे उनके लिए दुख भी जाताया था। 

     

    सुतापा ने ​लिखा था, 'सभी लोगों की दुआओं और शुभकामनाओं का धन्यवाद। बाब‍िल भारत सुरक्ष‍ित वापस आ गया है। जिन्होंने मदद की उन सभी का आभर। उसकी फ्लाइट एक घंटे लेट थी। मैं एयरपोर्ट पर उसका इंतजार कर रही थी और परेशान थी ।सभी लोगों ने मास्क पहन रखा था और अपनों के आने पर उनके गले लगता और चूमना देख मेरा दिन भर आया।'

     

    अब बात करते हैं इरफान खान के छोटे बेटे अयान खान की। अयान अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता इरफान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया है। अयान ने इरफान के साथ फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' में उनके साथ काम किया। उस वक्त अयान की उम्र महज सात साल थी। एक इंटरव्यू में इरफान ने बातया था कि उनका बेटर अयान अक्सर उनके साथ शूटिंग सेट पर जाता है। इसलिए वह कैमरे के सामने काफी कंफर्टेबल रहता है।

    बाबिल, अयान और सुतापा के अलावा उनके परिवार में एक बहन हैं जिनका नाम रुकसाना बेगम है। इरफान के एक बड़े भाई  इमरान खान हैं। साथ ही एक छोटे भाई सलमान खान हैं। इरफान की मां का निधन तीन दिन पहले हुआ है। ​लॉकडाउन की वजह से वह मां के अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा सके। 

    comedy show banner
    comedy show banner