Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DATA STORY : फिल्फेयर पुरस्कार जीतने में अव्वल रहे ये सितारे, जानिए किस अभिनेता-अभिनेत्री ने जीते कितने फिल्मफेयर

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Tue, 13 Jul 2021 09:00 AM (IST)

    सबसे अधिक फिल्मफेयर दिलीप कुमार ने जीते हैं। उन्हें 8 बार पुरस्कार मिला है। शाहरुख खान को भी 8 बार पुरस्कार से नवाजा गया है। दिलीप कुमार को पहला फिल्मफेयर पुरस्कार दाग के लिए दिया गया था। दिलीप कुमार को 1994 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

    Hero Image
    शाहरुख खान को डर, अंजाम, बाजीगर, कुछ-कुछ होता है जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

    नई दिल्ली, अनुराग मिश्र। बॉलीवुड में फिल्मफेयर पुरस्कारों की अहमियत काफी है। पांच दशकों से भी अधिक समय से चल रहे फिल्मफेयर पुरस्कारों ने कई अभिनेताओं को शिखर पर पहुंचाया है। फिल्मफेयर पुरस्कार पाना हर अभिनेता-अभिनेत्री की दिल के ख्वाहिश और फक्र का मामला होता है। दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजकपूर और शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेताओं को इस पुरस्कार ने नवाजा गया है। कई अभिनेता और अभिनेत्री ऐसे हैं जिन्होंने अपने अभिनय से तो लोगों को दीवाना बनाया पर उनके नाम सबसे अधिक बार फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं ऐसे ही फिल्म एक्टर और एक्ट्रेसेज के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार दिलीप कुमार ने जीते हैं। उन्हें 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। शाहरुख खान को भी 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया है। दिलीप कुमार को पहला फिल्मफेयर पुरस्कार दाग फिल्म के लिए दिया गया था। दिलीप कुमार को इंडस्ट्री में अपने अमूल्य योगदान के लिए 1994 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। उन्हें शक्ति, राम और श्याम, लीडर, कोहिनूर, नया दौर, देवदास, आजाद और दाग जैसी फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया।

    शाहरुख खान को डर, अंजाम, बाजीगर, कुछ-कुछ होता है जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। अमर अकबर एंथोनी, डॉन आदि फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार का खिताब दिया गया।

    फिल्म एक्ट्रेसेज की बात करें तो सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार नूतन को मिले हैं। नूतन को पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं तो काजोल को भी पांच फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया है। मीना कुमारी को, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को चार-चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं।

    फिल्मफेयर पुरस्कार

    इसकी शुरुआत फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका में लोकप्रिय अभिनेता एवं अभिनेत्रियों पर कराए गए पाठकों के मतदान द्वारा 1953 में हुई थी जब लगभग 20,000 पाठकों ने इसमें हिस्सा लिया था। 21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गए थे जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा ज़मीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को पुरस्कार दिए गए थे। इस पुरस्कार समारोह का आरंभिक नाम द क्लेयर्स था जो फिल्मों के आलोचक क्लेयर मेंदिनोचा के नाम पर आधारित था। 

    comedy show banner
    comedy show banner