Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neha Kakkar Net Worth 2022: करोड़ों में है नेहा कक्‍कड़ की कमाई, जानें एक गाने के कितने रुपये करती हैं चार्ज

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2022 12:57 PM (IST)

    Neha Kakkar Net Worth 2022 कामयाब सिंगर नेहा कक्‍कड़ ने अपने अब तक के म्‍यूजिक करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाये हैं। एक फिल्म का गाना गाने के लिए नेहा कक्कड़ करीब 8-10 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

    Hero Image
    नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ लगभग 38 करोड़ रुपये है।

     नई दिल्‍ली, जेएनएन। आपनी गायकी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली कामयाब सिंगर नेहा कक्‍कड़ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेहा ने अपने अब तक के म्‍यूजिक करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाये हैं। इसके अलावा उन्‍होंने बहुत से इवेंट में परफार्म भी किया है। नेहा रियलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं।लेकिन क्या आपको पता है कि नेहा कक्कड़ का नेट वर्थ क्या है? आइये, हम आपको बताते हैं.

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहा कक्‍कड़ की नेट वर्थ

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ लगभग 38 करोड़ रुपये है। हर माह नेहा कक्‍कड़ 30 लाख रुपये से अधिक कमा लेती हैं। फिल्म का एक गाना गाने के लिए नेहा कक्कड़ करीब 8-10 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

    नेहा कक्कड़ का घर

    नेहा मुंबई के में पैनोरोमा टॉवर में रहती है। उसके घर की कीमत 1.2 करोड़ आंकी गई है।

    नेहा कक्‍कड़ की कारें  

    उनके पास कई लग्जरी कारें हैं जिनमें Audi Q7, BMW आदि शामिल हैं।

    YouTube ब्लॉगिंग चैनल

    नेहा का YouTube ब्लॉगिंग चैनल भी हैं जिसमें उनके 100,000 से अधिक फैन्‍स फालोअर हैं।

    उनके फैन्‍स उन्हें अलग-अलग नामों जैसे सेल्फी क्वीन, रॉक स्टार और भारतीय शकीरा से पुकारते हैं।

    वह देश भर में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक है। वह सोनी टीवी पर कॉमेडी शो "कॉमेडी सर्कस के तानसेन" में भी दिखाई दी थी। नेहा कक्कड़ के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। नेहा ने हाल ही में सिंगर रोहनप्रीत कौर से शादी की है।

    नेहा कक्कड़ की शादी

    मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में आयोजित एक समारोह में शादी की थी। नेहा की रोका से लेकर हल्दी और मेहंदी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। शादी के हर फंक्शन में नेहा कक्कड़ का लुक कमाल का था।