Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sapna Choudhary Husband: जानें-कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू और देखें उनकी तस्वीरें

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 08 Oct 2020 08:44 AM (IST)

    सपना चौधरी के अचानक ही मां बनने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर सपना ने किससे शादी की। कौन है वो लकी इंसान जिसे सपना ने जीवनसाथी के तौर पर चुना है?

    Who Is Sapna Chaudhary's Husband Veer Sahu

    नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी और बॉलीवुड डांसर सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन हैंं। सपना चौधरी के अचानक मां बनने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। सपना के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही सपना को और उनके परिवार को बधाई देनेे वालों का तांता लग गया। सपना के बेटे के जन्म से उनका पूरा ​परिवार काफी खुश है। डांसर के मां बनने की पुष्टि खुद उनकी मां नीलम चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि सपना ने एक स्वस्थ और सुंदर बेटे को जन्म दिया। वहीं अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर सपना चौधरी ने किससे शादी की। कौन है वो लकी इंसान जिसे सपना ने अपने जीवनसाथी के तौर पर चुना है? तो चलिए जानते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    मनै शौंक घुड़सवारी का पानी पिरया दृशद्वती के घाट का जो गौ गरीब का रूखाला था मै फ़ैन उस हरफूल जाट का मै बाग़ी राजा बीहडाँ का ना चमचा किसे राजपाट का मेरी रगाँ में खून लडाका है मै चहेता 36 जात का समस्त समाज के हीरो हरफूल जाट जुलनी वाले के बलिदान दिवस पर उन्हें सत सत नमन

    A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial) on

    हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का दिल किसी और ने नहीं, बल्कि वीर साहू ने चुराया है। वीर साहू मूल रूप से हांसी से संबंध रखते हैं। वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा हैं, जिन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। लंबे समय से सपना और वीर साहू को लेकर खबरें सामने आ रही​ थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन इन दोनों की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। अब सपना के मां बनने की खबर के बाद दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    लाख गुण है दूध मे फेर भी रेट घटे है देख सिगरेट,शराब ब्लैक में भी बिक्के है यो कलयुग है भाईसाब... आड्डे बुरे की जय जय कार आर, आच्छे का ..... कट्टे है #smokingkills #desi #gentleman #khalnayak

    A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial) on

    सपना चौधरी की तरह ही वीर साहू के परफॉर्मेंस के लिए लाखों लोगों की भीड़ लगती है। वीर साहू भी सपना की तरह ही हरियाणा और पंजाब के लोगों को काफी साल से एंटरटेन कर रहे हैं। सपना और वीर साहू को कई बार एक साथ स्टेज शो करते देखा जा चुका है। वीर साहू को हमेशा से ही सिंगिंग का शौक रहा है। इसी की वजह से उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई तक को बीच में ही छोड़ दी और सिंगिंग को अपने करियर के तौर पर चुना।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial) on

    वीर साहू के लिए ये मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की। वहीं उनके सॉन्ग 'थाड्डी बड्डी...' ने उनकी किस्मत बदल दी। इस गाने के बाद वीर छा गए और उनके पास काम की लाइन लग गई।

    आपको बता दें कि वीर साहू को एक और चीज का बेहद शौक है। वीर साहू सिंगिंग के साथ अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वह कितने भी बिजी क्यों न हो, लेकिन फिटनेस को लेकर हमेशा ही एक्टिव रहते हैं। वहीं सपना की तरह ही वीर साहू भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर लेटेस्ट अपडेट्स करते रहते हैं।