Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pandit Jasraj Family: जानें पंडित जसराज की फैमिली के बारे में, बेटी निभा चुकी हैं 'महाभारत' में अहम किरदार

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Aug 2020 03:39 PM (IST)

    Pandit Jasraj Family दुर्गा जसराज अपने पिता की तरह न सिर्फ म्युजिशयन हैं बल्कि एक एक्ट्रेस भी हैं। दुर्गा जसराज सेंसर बोर्ड की मेंबर भी रह चुकी हैं।

    Pandit Jasraj Family: जानें पंडित जसराज की फैमिली के बारे में, बेटी निभा चुकी हैं 'महाभारत' में अहम किरदार

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित जसराज अब हमारे बीच नहीं रहें। उनके निधन के साथ ही देश ने एक अनमोल रत्न को खो दिया। पंडित जसराज का निधन कल यानी 17 अगस्त को 90 साल की उम्र में अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक व्याप्त है। 28 जनवरी, 1930 को जन्मे जसराज लंबे समय से बीमरी से जूझ रहे थे। इस खबर के सामने आते ही सभी ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। पंडित जसराज की तरह ही उनकी बच्चे भी काफी प्रतिभाशाली हैं। उनकी बेटी ने बी.आर.चोपड़ा के शो 'महाभारत कथा' में अहम रोल प्ले किया है। आइए जानते हैं पंडित जसराज की फैमिली के बारे में... 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'महाभारत कथा' में निभाया था ये किरदार     

    पंडित जसराज की फैमिली की बात करें तो उनकी फैमिली में उनकी पत्नी  मधुरा शांताराम, बेटा शारंग देव पंडित और बेटी दुर्गा जसराज हैं। दुर्गा जसराज अपने पिता की तरह न सिर्फ म्युजिशयन हैं बल्कि एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने बी.आर.चोपड़ा के फेमस टीवी शो 'महाभारत कथा' में अर्जुन की पत्नी 'उलूपी' का किरदार निभाया किया था। इस शो में दुर्गा के अभिनय की काफी सराहना भी की गई थी।

    फिल्म में भी आ चुकी हैं नजर 

    इसके आलावा दुर्गा जसराज ने सीरियल 'चंद्रकांता' और साल 1993 में आई फिल्म 'आजा मेरी जान' में भी काम किया था। दुर्गा जसराज ने साल 1999 में एंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग कंपनी 'आर्ट एंड आर्टिस्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' भी खोली थी। उन्होंने साल 2006 में इंडियन म्यूजिक अकादमी की स्थापना की थीं।  

    रह चुकी हैं सेंसर बोर्ड की मेंबर 

    आपको बता दें कि दुर्गा जसराज सेंसर बोर्ड की मेंबर भी रह चुकी हैं। वहीं उन्होंने महज 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी ये शादी सफल नहीं रही। उन्होंने शादी के महज 3 साल बाद ही तलाक ले लिया था।  उनकी एक बेटी भी हैं। इसके साथ ही पंडित जसराज का एक बेटा शारंग देव  पंडित हैं। शारंग एक म्यूजिक डायरेक्टर हैं। 

     Photo Credit : Durga Jasraj Instagram