विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KK Last Rites: गायक केके के पार्थिव शरीर को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि, गमगीन हुआ वातावरण

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2022 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 07:00 PM (IST)

KK Last Rites गायक केके के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख प्रकट किया हैl अब उन्होंने ...और पढ़ें

KK Last Rites: केके का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगाl
KK Last Rites: केके का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगाl

नई दिल्ली, जेएनएनl KK Last Rites: मंगलवार की रात गायक केके का बंगाल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया थाl हालांकि उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने अननेचुरल डेथ का मामला भी दर्ज किया हैl इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केके के निधन पर गहरा गहरा दुख प्रकट कर संवेदना व्यक्त की थीl अब वह केके के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैंl

ममता बनर्जी को गायक केके के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाते हुए देखा जा सकता है

एएनआई ने एक ट्वीट किया हैl इसमें ममता बनर्जी को गायक केके के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाते हुए देखा जा सकता हैl एएनआई ने लिखा है, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गायक केके को रवींद्र सदन में अंतिम श्रद्धांजलि दी हैl' इसके साथ दो तस्वीरें शेयर की गई हैl इसमें वह केके के शरीर पर फूल चढ़ा रही हैl वहीं दूसरी फोटो में वह हाथ जोड़े नजर आ रही हैंl

कॉन्सर्ट से अस्पताल ले जाते वक्त उनका निधन हो गया

एएनआई ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि गायक केके के पार्थिव शरीर को एसएसकेएम अस्पताल से रवींद्र सदन ले जाया गयाl गौरतलब है कि केके लोकप्रिय गायक थेl उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए थेl वह बंगाल में एक लाइव कंसर्ट में परफॉर्म कर रहे थेl इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ रही थी और कॉन्सर्ट से अस्पताल ले जाते वक्त उनका निधन हो गयाl उनके निधन पर कई लोगों ने दुख जताया हैl इनमें बॉलीवुड के भी कई कलाकार शामिल हैl

केके का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा

केके का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगाl वह कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने गा चुके हैl उनके गाए हुए गाने काफी पसंद किए गए हैl केके की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग थीl अब उनके निधन पर सभी दुखी हैl