'कॉलेज की उधारी' से बना था किशोर कुमार का 56 साल पुराना गाना, आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है जादू
किशोर कुमार के 56 साल पुराने इस मशहूर गाने की धुन उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही तैयार कर ली थी। इसका म्यूजिक सचिन देव बर्मन ने तैयार किया था।
-1795671424818_m.webp)
किशोर कुमार और मधुबाला पर फिल्माया गया था गीत
HighLights
किशोर कुमार के कॉलेज में तैयार की थी धुन
कैंटीन की उधारी से प्रेरित थे गाने के बोल
सचिन देव बर्मन ने तैयार किया था संगीत
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा में किशोर कुमार (Kishore Kumar) जैसा गायक न कभी था और न ही आगे कभी हो पाएगा। उनके हरफनमौला अंदाज और आवाज का जादू आज भी लोगों के दिलों में घर करके बैठा है।
किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई सारे गाने गाए हैं लेकिन उनका एक गाना ऐसा है जिसकी मुख्य धुन और शुरुआती बोल किशोर कुमार ने कॉलेज के दिनों में ही बना लिए थे।
आर डी बर्मन ने तैयार की थी गाने की धुन
हम बात कर रहे हैं साल 1958 में आई फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' (Chalti Ka Naam Gaadi) के गाने 'पांच रुपैया बारा आना' (Panch Rupaya 12 Aana) की। इसमें किशोर कुमार (Kishore Kumar) और आशा भोंसले (Asha Bhosle) ने अपनी आवाज दी थी। इसका संगीत दिया था सचिन देव बर्मन ने और लिरिक्स तैयार किए थे मजरूह सुल्तानपुरी ने।
-1795671812980.webp)
इस गाने के पीछे दिलचस्प किस्सा ये है कि जब किशोर कुमार इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ाई करते थे तब कैंटीन वाले के उनके ऊपर 5 रुपये 12 आने उधार हो गए थे।
उधारी मांगने पर सुना देते थे ये लाइन
जब मालिक उनसे उधारी मांगते, तो किशोर कुमार मेज पर तबले की तरह थाप देते हुए 'पांच रुपैया बारह आना, मारेगा काका ना ना ना...' गुनगुनाया करते थे। यह सिर्फ एक तुकबंदी और मजेदार धुन थी।
किशोर कुमार ने यह किस्सा और धुन जब संगीतकार सचिन देव बर्मन (एस.डी. बर्मन) को सुनाई तो उन्हें ये बहुत पसंद आई। उन्होंने इस धुन को निखारा और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने इसमें आगे के अंतरे जोड़े जिसके बाद यह एक पूरा फिल्मी गाना बना।
वहीं बात करें 'चलती का नाम गाड़ी' की तो ये तीन भाइयों पर बनी एक मजेदार कॉमेडी और सस्पेंस फिल्म है, जो एक मोटर गैराज चलाते हैं। फिल्म में अशोक कुमार, किशोर कुमार, अनूप कुमार, मधुबाला लीड रोल में नजर आए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।