42 साल पहले Kishore Kumar ने गाया था 'बारातियों का एंथम', बैंड-बाजा की धुन पर आज भी गूंजता है पुराना गीत
महान गायक रहे किशोर कुमार ने 42 साल पहले एक ऐसा गाना गाया था, जिसके बिना शादी की बारात का जश्न अधूरा रहता है।

शादियों में बजता है ये गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
42 साल पहले आया था कल्ट गाना
किशोर कुमार ने गाया था वेडिंग सॉन्ग
अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म का है गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के महान गायक के तौर पर आज भी याद किए जाते हैं। एक वक्त ऐसा था, जब किशोर दा महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज बन गए थे। उन्होंने बिग बी के लिए कई कल्ट क्लासिक गीत गाए। उनमें से एक यादगार गाने के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो पिछले 42 सालों से शादियों में धूम मचा रहा है।
बैंड-बाजा की धुन और बारातियों के एंथम के तौर पर किशोर कुमार (Kishore Kumar) के लोकप्रिय गाने की गूंज सड़कों पर सुनने को मिलती है। आइए जानते हैं कि वह आइकॉनिक सॉन्ग कौन सा है।
बारात में खूब बजता है गीत
बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें शादी-विवाह को लेकर समय-समय पर गानों का निर्माण किया गया है। उनमें से एक फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया प्रदा की ब्लॉकबस्टर शराबी भी है, जिसे साल 1984 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। अपनी शानदार कहानी के अलावा शराबी कमाल के गानों के लिए आज भी याद की जाती है। इस मूवी का एक गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसके बोल थे- दे दे प्यार दे... (De De Pyaar De)।
यह भी पढ़ें- 38 साल पहले मिथुन चक्रवर्ती बने थे भगवान राम, Kishore Kumar ने गाया था 'राम-लीला' के मंचन वाला गीत
-1795669026140.webp)
अमिताभ बच्चन की शराबी के इस आइकॉनिक सॉन्ग को दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। इस गीत में दिखाया गया है कि अमिताभ शराब के नशे में सड़क पर एक बारात में गाते हुए नजर आते हैं और शादी के बैंड-बाजे के साथ वह इस पर थिरकते हुए भी दिखते हैं। तब से लेकर अब तक शराबी का दे दे प्यार दे... गीत बारातियों के एंथम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान भी बैंड-बाजा वाले इस सॉन्ग को खूब बजाते हैं।
कुल मिलाकर कहा जाए तो किशोर कुमार की आवाज में शराबी फिल्म का दे दे प्यार दे... सॉन्ग पिछले 42 सालों से शादियों का शान बना हुआ है और इस गाने के बिना बारात का जश्न भी अधूरा माना जाता है।
बप्पी लहरी और अनजान का कमाल
आपको बता दें कि शराबी फिल्म दे दे प्यार दे... गीत को यादगार बनाने में जितना योगदान किशोर कुमार की मधुर आवाज का था। उतना ही श्रेय इस गीत के लिए संगीतकार बप्पी लहरी और गीतकार अनजान को जाना चाहिए, जिन्होंने इस कल्ट सॉन्ग को तैयार किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।