विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic में यश के साथ Kiara Advani के रोमांटिक सीन्स से मचेगा तहलका, फिल्म में करेंगी दमदार एक्शन

Published: Sat, 02 May 2026 01:16 PM (IST)

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) से अपने इंटीमेट सीन्स हटवाने की खबर आ रही थी। जानिए इसका सच।

टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के धांसू सीन्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के धांसू सीन्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) से पहले रॉकिंग स्टार यश (Yash) मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में नजर आने वाले हैं। यह एक बोल्ड एक्शन थ्रिलर है जिसको लेकर चर्चा फिल्म के टीजर आउट होने के बाद से ही हो रही है।

फिल्म के टीजर में यश के इंटीमेट सीन्स ने दर्शकों के होश उड़ा दिए। कहा जा रहा है कि यश का लीड हीरोइन कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ भी इंटीमेट सीन्स हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही थी कि कियारा को फिल्म में अपने इंटीमेट सीन्स से दिक्कत है।

इंटीमेट सीन्स से खुश नहीं कियारा?

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट की मानें तो कियारा आडवाणी ने जब से अपना इंटीमेट सीन देखा है, वो खुश नहीं हैं। कहा जा रहा था कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा के कन्फर्ट जोन का ध्यान रखते हुए यश के साथ उनके इंटीमेट सीन्स शूट किए हैं। हालांकि, जब से उन्होंने स्क्रीन पर अपने इंटीमेट सीन्स दिए हैं, उनका मन बदल गया है और वह इसे हटाना चाहती हैं।

Kiara Advani

हालांकि, एक्ट्रेस की टीम की तरफ से इन खबरों को अफवाह बताया गया है। फिल्म में कियारा मेन लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। फिल्म में वह एक्शन भी करेंगी और रोमांस भी। साथ ही फिल्म से उनके कोई भी सीन्स हटाए नहीं जाएंगे। इस एक्शन थ्रिलर में एक्ट्रेस के सारे सीन्स मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- टूटा Kiara Advani का सपना, नहीं बनेंगी संजय लीला भंसाली की इस बड़ी फिल्म की हीरोइन?

टॉक्सिक की स्टार कास्ट

टॉक्सिक सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है जिसमें यश के साथ लीड रोल कियारा आडवाणी निभा रही हैं। कियारा के अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म से कियारा और यश का रोमांटिक गाना भी आउट हो चुका है।

yash kiara intimate scene

कब रिलीज होगी टॉक्सिक?

टॉक्सिक की रिलीज डेट दो बार बदल चुकी है। पहले यश की फिल्म, धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में 19 मार्च को दस्तक देने वाली थी, लेकिन मिडिल-ईस्ट में टेंशन की वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद फिल्म 4 जून को बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन फिर से रिलीज डेट टाल दी गई है। अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'Pookie Dad...' Sidharth Malhotra की बेटी ने किया उनका मेकअप, फोटो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं