विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टूटा Kiara Advani का सपना, नहीं बनेंगी संजय लीला भंसाली की इस बड़ी फिल्म की हीरोइन?

Published: Sat, 07 Mar 2026 08:11 PM (IST)

मां बनने के बाद कियारा आडवाणी टॉक्सिक के साथ स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार है। हालांकि, खबर थी कि ...और पढ़ें

कियारा आडवाणी नहीं होंगी बायोपिक का हिस्सा/ फोटो- Instagram

कियारा आडवाणी नहीं होंगी बायोपिक का हिस्सा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 50 और 60 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री 'मधुबाला' की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इस मोस्ट अवेटेड बायोपिक में मधुबाला का किरदार निभाने के लिए अभी तक कृति सेनन से लेकर आलिया भट्ट और तृप्ति डिमरी जैसी कई अदाकाराओं के नाम सामने आ चुके हैं।

कई दिनों से सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ रही थी कि कियारा आडवाणी को 'मधुबाला' के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, अब कियारा आडवाणी का संजय लीला भंसाली की हीरोइन बनने का यह सपना टूटता नजर आ रहा है।

क्या कियारा आडवाणी नहीं बनेंगी 'मधुबाला'?

दरअसल, 'वैरायटी' (Variety) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया था कि 'मधुबाला' की बायोपिक का काम आगे बढ़ रहा है। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। कियारा आडवाणी को इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि, इंडस्ट्री के सूत्रों ने इन खबरों को गलत बताया है।

यह भी पढ़ें- 'सिनेमा की मल्लिका' Madhubala के दर्द को पर्दे पर बयां करेंगी Kiara Advani? लीड हीरोइन के सस्पेंस से उठा पर्दा

'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने कहा, "यह जो खबर आ रही है कि कियारा आडवाणी को मधुबाला के रोल के लिए कास्ट किया गया है, उसमें किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। ये रूमर्स पूरी तरह से गलत हैं।" हालांकि, उन्होंने फिल्म को लेकर इससे ज्यादा कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

kiara advani madhubala biopic (1)

'मधुबाला' की बायोपिक को कौन करेगा डायरेक्ट?

रिपोर्ट्स की मानें तो मधुबाला की बायोपिक को जसमीत के. रीन डायरेक्ट करने वाली हैं। जसमीत इससे पहले आलिया भट्ट, विजय वर्मा और शेफाली शाह स्टारर डार्क कॉमेडी फिल्म 'डार्लिंग्स' को डायरेक्ट कर चुकी हैं।

madhubala 1

मां बनने के बाद अब कियारा आडवाणी जल्द ही बिग स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वे कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। यह फिल्म पहले 19 मार्च को 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ टक्कर लेने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ाकर जून में कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- जब बुर्का पहन छुप-छुपाकर फिल्म देखने जा रही थीं Madhubala, इस खलनायक ने खड़ी कर दी थी बड़ी मुसीबत