विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब बुर्का पहन छुप-छुपाकर फिल्म देखने जा रही थीं Madhubala, इस खलनायक ने खड़ी कर दी थी बड़ी मुसीबत

Published: Sun, 22 Feb 2026 04:08 PM (IST)

मधुबाला (Madhubala) को न पार्टी में जाने की इजाजत थी और ना ही थिएटर जाने की। मगर वह एक बार ...और पढ़ें

खलनायक ने मधुबाला के सामने खड़ी कर दी थी मुसीबत। फोटो क्रेडिट- एक्स

खलनायक ने मधुबाला के सामने खड़ी कर दी थी मुसीबत। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मधुबाला (Madhubala) हिंदी सिनेमा की उम्दा और खूबसूरत अदाकारा थीं जिनकी जगह कोई भी हीरोइन नहीं ले सकती है। मधुबाला ने यूं तो दर्जनों सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन उन्हें अपना ही काम देखने की इजाजत नहीं थी।

इंट्रोवर्ट और शर्मीली स्वभाव की मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान बहुत ही सख्त, कंजर्वेटिव और डिसिप्लिनरी थे। काम का समय भी फिक्स था। सुबह वह 9 बजे काम पर जाती थीं और शूट खत्म होते ही सीधा घर जातीं। अभिनेत्री को न किसी पार्टी में जाने की इजाजत थी और ना ही किसी फिल्म के प्रीमियर में।

छुपकर मूवी देखने जा रही थीं मधुबाला

मधुबाला को इन चीजों से खास फर्क भी नहीं पड़ता था। उन्हें बस एक चीज पसंद थी और वो था- थिएटर में फिल्म देखना। वह छुपकर थिएटर में फिल्में देखने जाया करती थीं। एक रोज वह मूवी देखने के लिए बुर्का पहने रोड पर खड़ी हुईं और एक बॉलीवुड खलनायक से लिफ्ट मांगी।

Madhubala

मधुबाला ने मांगी थी खलनायक से मदद

लिफ्ट तो मिली और मधुबाला थिएटर भी पहुंच गईं, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें गुस्सा आ गया। यह किस्सा खुद उसी खलनायक ने सुनाया था जिसकी गाड़ी में मधुबाला थिएटर गई थीं। यह खलनायक थे हामिद अली खान उर्फ अजीत (Actor Ajit) जो मधुबाला के 'मुंह बोले भाई' थे।

मधुबाला को देख चौंक गए थे खलनायक

रोशमिला भट्टाचार्य की किताब 'बॉलीवुड्स आइकॉनिक विलेंस: बैड मेन' (Bollywood's Iconic villains: Bad Men) में अजीत ने मधुबाला से जुड़ा यह किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था-

एक दिन मैं बांद्रा में गाड़ी चला रहा था। मैं उस वक्त हैरान रह गया, जब बुर्के में एक औरत मुझे रुकने के लिए जोर-जोर से बुलाने लगी। मैंने उनके बगल में ब्रेक लगाया और खुली कार की खिड़की से अंदर झुककर उन्होंने अपना घूंघट उठाया। वह मधु (मधुबाला) थीं और वह चर्चगेट तक लिफ्ट चाहती थीं ताकि वह इरोस थिएटर में अपनी मनचाही फिल्म देख सके।

Actress Madhubala

खुद के लिए मधुबाला को फंसा दिया था

अजीत ने आगे बताया था कि उन्होंने मधुबाला को थिएटर के बाहर छोड़ा। गाड़ी का दरवाजा खोला और वह थिएटर की ओर जाने लगीं। इतने में सिनेमाहॉल के बाहर घूम रहे बच्चों ने अजीत को पहचान लिया और उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इससे बचने के लिए अजीत ने चुपके से भीड़ से बुर्के वाली महिला की ओर इशारा करते हुए कहा, "वो देखो मधुबाला।"

यह भी पढ़ें- पुराने 'महल' की भटकती 'चुड़ैल', बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आते ही तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

Ajit and Madhubala

Ajit and Madhubala - X

मधुबाला ने दिया था गुस्से वाला लुक

उस वक्त मधुबाला एक जाना-माना नाम बन चुकी थीं। ऐसे में जैसे ही अजीत ने मधुबाला की ओर इशारा किया, भीड़ उनकी तरफ आगे बढ़ गई। इतने में मधुबाला ने अजीत को गुस्से वाली निगाहों से देखा। अजीत को मालूम था कि थिएटर के अंदर मधुबाला सेफ हैं। वह अपना पीछा छुड़ाकर गाड़ी में बैठकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

यह भी पढ़ें- 'फिजिकल इंटीमेसी से...', Madhubala और Dilip Kumar को करीब लाने के लिए इस डायरेक्टर ने दी थी ऐसी सलाह