विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Pookie Dad...' Sidharth Malhotra की बेटी ने किया उनका मेकअप, फोटो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

Published: Wed, 15 Apr 2026 04:18 PM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बेटी सरायाह के पिता बनने का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों फादरहुड एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर पिछले साल 15 जुलाई को एक बेटी के पिता बने हैं। बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा है। सिद्धार्थ अपनी बेटी के कितने करीब हैं उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो इसका सुबूत है।

सिद्धार्थ ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बालों में एक बो क्लिप लगाए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया- 'मुझे बताओ कि तुम एक बेटी के बाप हो बिना ये बताए कि तुम एक बेटी के बाप हो।'

यह भी पढ़ें- 'रिलेशनशिप ड्रामा' को लेकर Karan Johar की शरण में पहुंचे Sidharth Malhotra, जल्द होगी बड़ी घोषणा?

यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई है और फैंस व सेलेब्रिटीज इस पर क्यूट रिएक्शन दे रहे हैं। जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर जैसे अभिनेताओं ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

फैंस ने किए क्यूट कमेंट्स

वहीं फैंस भी उनकी इस तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, "Pookie मल्होत्रा", वहीं दूसरे ने लिखा, "हम तो हमेशा से जानते थे कि आप एक अच्छे पिता बनेंगे... बस हो गया ना!" एक ने टिप्पणी की, "सबसे हैंडसम पापा।" एक ने लिखा, "स्टाइलिंग क्रेडिट: सरायाह मल्होत्रा।" एक ने लिखा, "क्या मैं सपना देख रही हूं??

sidmalhotra_1776242501_3875722887093407798_1808268371

इससे पहले, मुंबई में 'वी द वुमन' फेस्टिवल के दौरान, सिद्धार्थ ने बरखा दत्त के साथ मंच पर आकर अपने जीवन और बेटी सरायाह के बारे में बातचीत करते हुए पिता बनने के अनुभव को साझा किया था।

फादरहुड एंजॉय कर रहे हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने बताया कि अपनी बेटी को सुबह मसाज करना अब उनकी दिनचर्या बन गई है। उन्होंने कहा, “यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा है, सुबह उठते ही अंगड़ाई लेना। जब से मैं बेटी का पिता बना हूं, जीवन में वाकई बहुत बदलाव आया है। वह इस समय अपने सबसे अच्छे दौर में है। मैंने कभी किसी ऐसे व्यक्ति से इतनी बहस नहीं हारी जो बोल नहीं सकता। मुझे एहसास हुआ कि अब मैं घर का हीरो नहीं हूं; वह सुपरस्टार है।”

सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी।

यह भी पढ़ें- आगे बढ़ गई Sidharth Malhotra की Vvan की रिलीज डेट, पहली बार तमन्ना भाटिया के साथ बनी जोड़ी