यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kiara Advani को कैसी लगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की Yodha? 'लेडी डॉन' ने पति की परफॉर्मेंस पर बोल दी इतनी बड़ी बात
Sidharth Malhotra स्टारर फिल्म Yodha सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सिद्धार्थ की फिल्म उनकी पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ...और पढ़ें

HighLights
- कियारा आडवाणी ने देखी योद्धा
- पति की परफॉर्मेंस पर कियारा ने किया ये कमेंट
- कियारा ने दिशा और राशि को बताया योद्धा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yodha: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) एक बार फिर देशभक्ति से भरी फिल्म लेकर आए हैं। 'शेरशाह' के बाद अभिनेता ने 'योद्धा' में आर्मी मैन का किरदार निभाया है। एक्शन थ्रिलर को लेकर लम्बे समय से इंतजार किया जा रहा था।
करण जौहर निर्मित 'योद्धा' आखिरकार 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। क्रिटिक्स और ऑडियंस ने तो 'योद्धा' को पॉजिटिव रिव्यू दिया है। अब सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। कियारा को सिद्धार्थ की ये फिल्म कैसी लगी? चलिए जानते हैं।
योद्धा पर क्या बोलीं कियारा आडवाणी?
कियारा आडवाणी ने प्रीमियर में 'योद्धा' देखी और इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। 'डॉन 3' एक्ट्रेस ने फिल्म को आउटस्टैंडिंग बताया है। कियारा ने अपने पति की तारीफों के पुल बांधे हैं। कियारा ने फिल्म के एक सीन से सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ कियारा ने कहा, "सिद्धार्थ आपने हम सबको गर्व महसूस कराया है। आप बेस्ट हैं।"
यह भी पढ़ें- Yodha के प्रीमियर में Sidharth Malhotra ने फैमिली से करवाई दिशा पाटनी की मुलाकात, मां का रिएक्शन हुआ वायरल
दिशा-राशि को बताया लेडी योद्धा
सिद्धार्थ के साथ-साथ कियारा ने फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर की भी प्रशंसा की है। अभिनेत्री ने लिखा, "इस जॉनर में सबसे बढ़िया में से एक। सागर और पुष्कर, भरोसा नहीं हो रहा है कि यह आपका पहला है।" कियारा ने दिशा पाटनी और राशि खन्ना के लिए लिखा, "इन दो महिला योद्धाओं से सावधान रहिए। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू, प्रशंसा स्वीकार करें।"
योद्धा की कहानी और कास्ट
पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे ने 'योद्धा' की कहानी लिखी है। दोनों ने अपना निर्देशन करियर भी इसी फिल्म से शुरू किया है। दोनों ने मिलकर जिस तरह इस फिल्म को डायरेक्ट किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) ने अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। बात करें फिल्म की कहानी की तो 'योद्धा' में सिद्धार्थ ने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई है, जो अपनी बुद्धि और साहस के दम पर हाईजैक हुए एक प्लेन में पैसेंजर्स की मदद कर आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।
