Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी गीतकारों ने शुरू की छठ महापर्व की तैयारी, 'मैं भी छठ करूंगी' गाना हुआ रिलीज

    इस पर्व को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी हमेशा से ही मनाया है। कुछ दिनों बाद छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन छठ के गीतों का भी बड़ा महत्व होता है। ऐसे में इस खास मौके पर मैं भी छठ करूंगी गाना रिलीज किया गया है।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Mon, 01 Nov 2021 10:13 PM (IST)
    Hero Image
    'मैं भी छठ करूंगी' भोजपुरी गीत रिलीज, फोटो साभार: Youtube Screen Grab

     नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में दीपावली के छह दिन बाद छठ महापर्व मनाया जाता है। इस पर्व में महिलाएं निर्जला व्रत रख सूर्य देवता की पूजा करती हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस महापर्व की देशभर के अलग- अलग हिस्सों में धूम रहती हैं। इस पर्व को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी हमेशा से ही मनाया है। कुछ दिनों बाद छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन छठ के गीतों का भी बड़ा महत्व होता है। ऐसे में इस खास मौके पर 'मैं भी छठ करूंगी' गाना रिलीज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने अपनी मधुर आवाज में गीत रिलीज किया है। 'मैं भी छठ करूंगी' नामक इस गीत को छठ पर्व के कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गीत को रिलीज किया गया है। इस छठ गीत के वीडियो में टैलेंटेड अदाकारा सबा खान नजर आ रही हैं।

    गीत के वीडियो में सबा खान पारंपरिक रीति-रिवाज निभाने वाली गृहणी के किरदार में नजर आ रही हैं। वे अपने पति से कह रही हैं कि 'मैं भी छठ करूंगी'। इस गीत का फिल्मांकन रिच लोकेशन के साथ भव्य पैमाने पर किया गया है। रिलीज के साथ ही इस मनमोहक गीत और इसके वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

    गीत 'मैं भी छठ करूंगी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत को अपनी मधुर आवाजा से सिंगर खुशबू तिवारी केटी मनमोहक बना दिया है। इस गीत को गीतकार यादव राज ने लिखा है तो वहीं इसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार रौशन राज ने। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर, एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। इस छठ गीत का ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास सुरक्षित है।