Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpuri Song: खुशबू तिवारी का रैप सॉन्ग 'कटार कमरिया' हुआ जमकर वायरल, माही श्रीवास्तव ने दिखाया अपना स्वैग

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 03:18 PM (IST)

    Bhojpuri Rap Song खुशबू तिवारी केटी का नया भोजपुरी रैप सॉन्ग कटार कमरिया हाल ही में रिलीज हुआ। सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। गा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Khushboo Tiwari, bhojpuri rap song, Katar Kamariya, Mahi Srivastava

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा जगत रोजाना न कुछ न कुछ नया कर रहा है। पारंपरिक लोक गीतों में अब रैप का चलन बढ़ रहा है। भोजपुरी में रैप सॉन्ग का तड़का इसे और भी पॉपुलर बना रहा है। भोजपुरी सिंगर-रैपर खुशबू तिवारी केटी का नया रैप सॉन्ग 'कटार कमरिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माही के हुस्न का जादू

     'कटार कमरिया' को दर्शकों ने सर आंखों पर उठा लिया है। यही वजह है कि गाने को महज कुछ ही समय में दर्शकों ने 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज दे दिए हैं। ये गाना आम भोजपुरी गानों से काफी हटकर है। सॉन्ग के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। जिन्होंने अपने हुस्न का जादू इस बार कुछ ऐसा चलाया है कि भोजपुरी दर्शक उनकी कातिलाना अदाएं देखकर मदमस्त हो रहे हैं। गाने में माही के साथ खुशबू भी बीच-बीच मे अपने स्वैग का तड़का लगा रही हैं। माही अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं।

    रिलीज हुआ 'कटार कमरिया'

    गाने की शुरुआत में माही एक कार के बोनट पर बैठी सभी को हेल्लो हेल्लो कहती हुई आ रही है। इसके बाद वे शुरू करती है अपना जलवा  जिसके बाद तो मानो कयामत ही आ गई। वे कहती है कि मेरे ठुमके पे हिल जाता तुमका मैं पहनू प्लैटिनम न्यू झुमका...मेरे आगे पीछे चार चार गार्ड होते मेरी वॉक पे शो अवार्ड होते...मेरे चर्चे हैं यूपी-बिहार में मेरे दीवाने हैं लाखों हजार में...मुझे न जरूरत कल की नैना ही हथियार है कमरिया नहीं वे कटार है...।

    माही श्रीवास्तव ने मटकाई कमर 

    इस भोजपुरी रैप 'कटार कमरिया' सॉन्ग को सिंगर एंड रैपर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। वही इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। इसका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। वही इसके निर्देशक आर्यन देव है। इसके कोरियोग्राफर पंकज कटी, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।