Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन खेसारी लाल यादव लेकर आए हैं 'मुरब्बा', एक दिन में मिले इतने व्यूज

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 25 May 2023 01:56 PM (IST)

    खेसारी लाल यादव के नए गाने मुरब्बा को कल यानी 24 मई को सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है। खेसारी के फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है।

    Hero Image
    Photo Credit: Khesari Lal Yadav Murabba Song Out

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के हिट मशीन खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी एक्टिंग के साथ अपनी सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। आए दिन खेसारी के नए गाने यूट्यूब पर बवाल मचाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अब खेसारी का एक और नया गाना कल ही रिलीज किया गया है। इस गाने का टाइटल 'मुरब्बा' है। गाने के नाम की तरह ही इसकी मिठास फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को एक दिन में इतने व्यूज मिले हैं।

    रिलीज होते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है खेसारी का गाना

    खेसारी लाल यादव के नए गाने 'मुरब्बा' को कल यानी 24 मई को सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है। इस गाने को रिलीज के महज एक दिन बाद ही इसके 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, खेसारी के फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। वहीं इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ दिव्या रलहन की केमिस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप हैं, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं। इसके कोरियोग्राफर जपनीत हैं।

    गाने को लेकर जानें क्या कहा खेसारी ने?

    खेसारी लाल यादव ने अपने 'मुरब्बा' गाने को लेकर कहा, "मेरे सभी गाने ऑडियंस को समर्पित हैं। यह गाना भी उनके लिए बनाया है और उम्मीद है कि यह सबों को पसंद भी आने वाली है। कड़वाहट की जगह मिठास बांटना चाहिए,  चाहे वो मुरब्बा से हो या आपके व्यवहार से। मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है।" वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा, "मुरब्बा एक धमाकेदार गाना है। यह दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। खेसारी लाल यादव सारेगामा हम भोजपुरी के लिए कई सारे प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं और आने वाले दिनों में भी उनका जलवा दर्शकों को देखने को मिलता रहेगा।"