सावन के अंतिम दिनों में खेसारीलाल यादव ने महादेव से की ये प्रार्थना, बोले 'जोड़ी बना दी मजनू लैला कै'
भोजपुरी इंडस्ट्री भले ही छोटे हों लेकिन इसके सितारे बहुत बड़े हैं। रवि किशन आम्रपाली दुबे अक्षरा सिंह जैसे सितारों में एक हैं खेसारी लाल यादव जिनके किसी भी गाने को लाखों व्यूज पार करते देर नहीं लगती। सावन का महीना खत्म होने वाला है। लेकिन खेसारी की महादेव से विनती खत्म नहीं हो रही। सावन के आखिरी दिनों में उन्होंने एक बार फिर भोलेनाथ से प्रार्थना की है।

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारीलाल यादव ने सावन के अंतिम दिनों में एक और धमाकेदार गाना रिलीज किया है। इस गाने में खेसारीलाल यादव भोले बाबा से अपनी भक्ति का प्रदर्शन करने के साथ ही आशिकी का भी गुणगान कर रहे हैं। उनके नए रिलीज गाने का नाम है 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के'। वीडियो में खेसारीलाल यादव भगवान शिव के दरबार में पूजा करते नजर आ रहे हैं।
गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' ने रिलीज होने के बाद ही धमाल मचा दिया है। गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिले। वहीं, इस गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा
''यह गाना बेहद मजेदार है। सभी लोग इस गाने को देखें और सुने। आपको यह जरूर पसंद आएगा। गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' जितना भगवान की भक्ति को प्रदर्शित करने वाला है, उतना ही गाने में भावनात्मक टच है। गाने में संगीत भी सुरीले हैं। मुझे यह गाना करने में बेहद मजा आया।''
'लोगों के लिए यादगार रहेगा गाना'
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि सावन की सोमवारी पर हमने इस गाने को रिलीज किया है। अब सावन का महीने अपने अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में यह गाना इस साल के सावन में लोगों के लिए यादगार रहेगा। इसलिए आग्रह है कि अपने इस गाने को खूब बड़ा बनाएं।
बता दें कि गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' को खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी म्यूजिक की प्रतिभाशाली सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ निशा पांडेय नजर आ रही हैं। इस गाने के गीतकार भागीरथ पाठक हैं। जबकि, इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।