Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpuri Video Chal Kabaddi Viral: काजल राघवानी के साथ कबड्डी खेलते दिखे खेसारी लाल यादव, वीडियो वायरल

    By Rizwan MohammadEdited By:
    Updated: Wed, 18 Sep 2019 05:23 PM (IST)

    hesari Lal Yadav And Kajal Raghwani New Video Chal Kabaddi Viral अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सांग वायरल हो रहा है। इसमें खेसारी के साथ काजल राघवानी भी हैं।

    Bhojpuri Video Chal Kabaddi Viral: काजल राघवानी के साथ कबड्डी खेलते दिखे खेसारी लाल यादव, वीडियो वायरल

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav And Kajal Raghwani New Video Chal Kabaddi Viral: भोजपुरी सिनेमा के स्‍टार अभिनेता खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर अकसर छाए रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सांग वायरल हो रहा है। इसे लगातार देखा जा रहा है। इस वीडियो सांग खेसारी के साथ काजल राघवानी भी हैं। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोविंग यूपी बिहार के अलावा देश के दूसरे राज्‍यों में भी खूब है। खेसारी के चाहने वाले अपने स्‍टार को सोशल मीडिया पर भी खूब फॉलो करते हैं। यही वजह है कि खेसारी की फिल्‍में और गाने देखते ही देखते हिट हो जाते हैं।

    खेसारी लाल यादव का हाल ही में एक और वीडियो सांग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेव म्‍यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक एक करोड़ 72 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को इंतकाम फिल्‍म (Intqaam Film) का बताया गया है। यह फिल्‍म 17 जून 2015 को रिलीज हुई थी।

    'चल कबड्डी' टाइटल के इस वीडियो सांग में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी परफार्म करते दिख रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि खेसारी लाल यादव और विराज भट्ट पुरुषों की कबड्डी टीम का नेतृत्‍व कर रहे हैं जबकि काजल राघवानी और पूनम दुबे महिला कबड्डी टीम को लीड करती दिख रही हैं। दोनों टीम के प्‍लेयर्स ने स्‍पोर्ट्स आउटफिट भी पहना हुआ है। इस वीडियो सांग का म्‍यूजिक और बोल बेहद शानदार हैं।  

    comedy show banner
    comedy show banner