KGF स्टार Yash फिर बनने वाले हैं पिता, इस वीडियो के जरिए सुनाई खुशखबरी
Yash Wife Radhika Pandit Pregnant साउथ के सुपरस्टार KGF स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ के सुपरस्टार KGF स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। यश ने एक वीडियो के जरिए खुद इस बात का ऐलान किया है कि वो फिर से पिता बनने वाले हैं। यश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही क्यूट वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में उनकी बेटी आर्या यश नजर आ रही हैं। जो ये बता रही हैं कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस वीडियो के बाद लोग यश को बधाई दे रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले यश की पत्नी राधिका पंडित ने पिछले साल दिसंबर में (2 दिसंबर 2018) अपनी बच्ची का स्वागत किया था अब उनका दूसरा बेबी भी आने वाला है।
View this post on Instagram
YGF chapter 2 ❤❤🍼🍼 ಮತ್ತೊಂದು ಸಿಹಿ ಸುದ್ದಿ ನಿಮ್ಮ ಪ್ರೀತಿ ಹಾರೈಕೆ ನಮ್ಮ ಕುಟುಂಬದ ಮೇಲಿರಲಿ 🙏
राधिका और यश ने शादी से पहले पांच साल एक दूसरे को डेट किया था इसके बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। 2018 में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया और अब 2019 में फिर से उनके घर पर खुशी आने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो यश की KGF सुपरहिट होने के बाद अब KGF: Chapter 2 भी आने वाला है।
View this post on Instagram
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।