Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 13: सुनील शेट्टी के बुरे दिनों को जानकर फूट-फूटकर रोए जैकी श्रॉफ, दोनों एक्टर की दोस्ती पर बिग बी ने कह डाली ये बड़ी बात

    सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ फिल्मों के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी बहुत बार सुर्खियों में रहे हैं। इन दोनों की दोस्ती के कई किस्से भी सुनने को मिलते हैं। वहीं सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ दोनों को ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी संघर्ष भी करना पड़ा।

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Thu, 23 Sep 2021 05:28 PM (IST)
    Hero Image
    अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ, अमिताभ बच्चन, तस्वीर, Instagram: sonytvofficial

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ फिल्मों के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी बहुत बार सुर्खियों में रहे हैं। इन दोनों की दोस्ती के कई किस्से भी सुनने को मिलते हैं। वहीं सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ दोनों को ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा। इस बीच दोस्त सुनील शेट्टी के बुरे दिनों को जानने के बाद जैकी श्रॉफ की आंखों से आंसू आ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जल्द ही मेगास्टार अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति) में नजर आने वाले हैं। यह दोनों केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में हिस्सा लेंगे। शो में पहुंचकर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए हैं। इस बीच केबीसी 13 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सामने आया जिसमें सुनील शेट्टी अपनी मां के बारे में बता रहे हैं। उनकी यह बात सुनकर जैकी श्रॉफ रोने लगते हैं।

    सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड का एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में ही सुनील शेट्टी ने अपनी मां से जुड़ी एक दर्दनाक बात बताई है। वह वीडियो में कहते हैं, 'बहुत खूबसूरत बात दादा ने कही थी कि जब एक रूम की खोली में था और मां खांसती थी तो दादा को पता चल जाता था कि मां खांस रही है। जब बड़े घर में गए तो उन्हें पता ही नहीं चला कि मां कब गुजर गई।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    दोस्त सुनील शेट्टी के इस बात को सुनने के बाद जैकी श्रॉफ खुद को रोक नहीं पाते हैं और वह केबीसी 13 की हॉट सीट पर बैठे हुए ही फूट-फूटकर रोने लगते हैं। खुद सुनील शेट्टी और अमिताभ बच्चन की आंखों से भी आंसू आ गए। वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि जैकी श्रॉफ थोड़ी देर बार रोते हुए सुनील शेट्टी के माथे को चूम लेते हैं। वहीं इन दोनों अभिनेताओं की ऐसी दोस्ती देखकर अमिताभ भी प्रभावित हो जाते हैं।

    वह सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ से कहते हैं, 'आजकल के जमाने में बहुत कम होती है ऐसी दोस्ती।' सोशल मीडिया पर केबीसी 13 से जुड़ा सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ का यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों अभिनेताओं के अलावा अमिताभ बच्चन के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।