यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KBC 16: BSc में फेल हो गए थे Amitabh Bachchan, उनके नंबर जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की चर्चा किसी न किसी बहाने हो ही जाती है। ...और पढ़ें

HighLights
- गेजुएशन में फेल हो गए थे बिग बी
- अमिताभ ने मैथ्स को बताया कठिन सब्जेक्ट
- साइंस समझने में होती थी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 16 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अक्सर एक्टर सेट पर अपने निजी जीवन से जुड़ी बातें साझा करना बहुत पसंद करते हैं। केबीसी के मंच से बिग बी ने फैंस के साथ अपने जीवन के कई किस्से-कहानी शेयर किए हैं।
अब हाल ही के एक एपिसोड में वो एक कंटेस्टेंट के सामने अपने गणित के मार्क्स के बारे में बात करते नजर आए, जो वाकई हैरान कर देने वाला था।
बैंक में काम करती हैं कीर्ती
कौन बनेगा करोड़पति 16 के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन प्रतियोगी कीर्ति के सामने 5,000 रुपये का गणित का सवाल रखते हैं जिसका वो तुरंत जवाब दे देती हैं। कीर्ति के सही जवाब देते ही बिग बी कहते हैं,"बैंक में काम करती हैं देवी जी और गणित में बहुत अव्वल होना पड़ता है। झट से जवाब दे दिया।"
इस पर कीर्ती बोलती हैं, "मेरा मैथ्स बहुत खराब था,सर। मैं मुश्किल से पास करती थी। ये तो बैंक में काम करती थी तो थोड़ा बहुत करके आ गया।"
यह भी पढ़ें: 7 सर्जरी करवाने के बाद भी डिगा नहीं Chander Prakash का हौसला, KBC 16 को मिला अपना पहला करोड़पति
कितने आए थे अमिताभ बच्चन के नंबर
इस पर अभिताभ कहते हैं- 'मैथ्स है ही वैसा सब्जेट। हम भी बहुत मुश्किल से पास होते थे। ग्रेजुएशन में बीएससी किया लेकिन उनके नंबर बहुत ही खराब आते थे। साइंस कभी समझ ही नहीं आई।'
अमिताभ को साइंस में लगा स्कोप है
अमिताभ कहते हैं, “बीएससी कर लिया हमने वो भी बिना जाने कि क्या होता है बीएससी। साइंस में अच्छे नंबर आएं तो हमने अप्लाई कर दिया। 10 साल में हमने सीखा था कि साइंस में स्कोप है और वो 45 मिनट में खत्म हो गया।”
उन्होंने आगे कहा, 'पहली बार जब गए तो फेल हो गए। फिर से जाकर दिया जवाब दिया तो बड़ी मुश्किल से 42 पर्सेंट आया हमारा। बच गए।' इस पर महिला कहती है मेरे 40 मार्क्स आए थे, आपके फिर भी ज्यादा हैं। फिर ऑडियंस में बैठे सभी लोग हंसने लग जाते हैं।
