विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katrina Kaif COVID-19 Positive: विक्की कौशल के बाद कटरीना कैफ़ भी हुईं कोरोना संक्रमित, ख़ुद को किया आइसोलेट

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 06 Apr 2021 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 07:52 AM (IST)

बॉलीवुड में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब कटरीना कैफ़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गयी हैं। ...और पढ़ें

Katrina Kaif tested positive. Photo- Instagram/Katrina Kaif
Katrina Kaif tested positive. Photo- Instagram/Katrina Kaif

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति एक बार फिर चिंताजनक हो रही है और इसका असर मनोरंजन उद्योग पर भी साफ़ नज़र आ रहा है। तमाम एहतियात बरतने के बावजूद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ कोविड-19 का शिकार हो रहे हैं। अक्षय कुमार, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के बाद अब कटरीना कैफ़ कोरोना वायरस के चपेट में आने की ख़बर आयी है। कटरीना ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की है।

मंगलवार को कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट में लिखा- मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। ख़ुद तुरंत आइसोलेट कर लिया और घर पर ही क्वारंटाइन में रहूंगी। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। मेरे संपर्क में जो लोग भी आये, उनसे गुज़ारिश है कि अपना टेस्ट ज़रूर करवा लें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर भारी पड़ रही है। सोमवार को विक्की कौशल ने अपने कोविड-19 पॉज़िटिव होने की सूचना दी थी। इंस्टाग्राम पर विक्की ने पोस्ट लिखी थी- तमाम सावधानियां और नियमों का ध्यान रखने के बावजूद कोविड-19 संक्रमित हो गया हूं। प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। घर पर क्वारंटाइन में हूं और डॉक्टरों के बताये अनुसार दवाएं ले रहा हूं। इसके बाद विक्की कौशल ने अपने संपर्क में आये सभी लोगों से अपनी जांच कराने की गुज़ारिश की।

साथ ही भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया के ज़रिए बताया था कि वो कोविड-19 का शिकार हो गयी हैं। इससे पहले अक्षय कुमार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और एहतियात के तौर पर वो अस्पताल में भर्ती हो गये हैं। 

अक्षय और कटरीना रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी में साथ नज़र आने वाले हैं। अक्षय के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद सोमवार को फ़िल्म की रिलीज़ पोस्टपोन करने की ख़बर आयी थी। फ़िल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी। 

आमिर ख़ान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, आर माधवन, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट जैसे सेलेब्रिटी कोविड-19 संक्रमित हुए हैं। अहम बात यह है कि इनमें से अधिकतर शूटिंग अपनी फ़िल्मों की शूटिंग कर रहे थे।