Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karva Chauth 2022: बॉलीवुड के इन गानों के साथ फिल्मी अंदाज में मनाए करवा चौथ, बन जाएगा आपका दिन

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 02:17 PM (IST)

    इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखेंगी। जगह-जगह इस त्यौहार की धूम देखने को मिल रही है। फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेज करवा चौथ काफी धूमधाम से मनाती हैं।

    Hero Image
    Karva Chauth 2022, Bollywood Songs, Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karva Chauth 2022: भारत में इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। विवाहित भारतीय महिलाए करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और चंद्रमा को देखकर ही व्रत तोड़ती हैं। बॉलीवुड में भी इसकी धूम देखने को मिलती है। फिल्मी पर्दे पर पति-पत्नी के प्रेम को दर्शाती करवा चौथ से जुड़ी कई फिल्में और गाने भी है, जिसे सुन आप भी अपने इस दिन को ओर भी खास बना सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर आजा परदेसी

    फिल्मी पर्दे की सबसे रोमांटिक जोड़ी की जब बात आती है सबसे पहले शाहरुख खान और काजोल का नाम सामने आता है। दोनों ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है इन्ही में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। इस मूवी का गाना 'घर आजा परदेसी' करवा चौथ पर फिल्माया गया है। इस गाने को आप अपने साथी के साथ सुन सकते हैं।

    चांद छुपा बादल में

    सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना चांद छुपा बादल करवा चौथ पर बिल्कुल फीट बैठता है। ये गाना आप अपने पार्टनर के साथ सुन सकते हैं।

    बोले चूड़ियां

    करीना कपूर, काजोल, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की स्टारर फिल्म कभी खुशी कभी गम का 'बोले चूड़ियां' गाना इस करवा चौथ पर अपने पार्टनर के साथ सुन सकते हैं। इस गाने को अलका याग्निक, उदित नारायण, सोनू निगम, अमित कुमार, कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है।

    चांद और पिया

    सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी की फिल्म आशिक आवारा का गाना चांद और पिया करवा चौथ पर बनाया गया है। इस गाने में दिखाया गया है कि पूजा की थाली लिए सुहागन औरतें पति और चांद का इंतजार करती है। ये गाने अपने दौर में हिट साबित हुआ था।

    आज है करवा चौथ सखी

    साल1964 में रिलीज हुई फिल्म बहू बेटी का गाना 'आज है करवा चौथ सखी' को आशा भोसले ने अपनी आवाज में गाया।

    यह भी पढे़ें- Shikhar Dhawan: क्रिकेट मैदान के बाद अब पर्दे पर नजर आएंगे शिखर धवन, सोनाक्षी सिन्हा संग करेंगे डेब्यू