Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kartik Aaryan vidoe: कार्तिक आर्यन का ये वीडियो देख पिघला फैंस का दिल, बोले- ‘एक ही तो दिल है…’

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 06:14 PM (IST)

    Kartik Aaryan vidoe अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने फैंस के मुखातिब होते हुए दिख रहे हैं।

    Hero Image
    Karthik Aryan this video melted hearts of fans.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan vidoe: फैंस अपने स्टार्स का दिल जीतने का कोई भी मौका नहीं छोडना चाहते तो वहीं, स्टार्स भी अपने चाहने वालों को अपनी एक्टिविटी से सरप्राइज देते रहते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन फिर से अपने चाहने वालों का दिल लूट रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैंस को पसंद आया कार्तिक का ये अंदाज

    इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैंस से रूबरू होते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन बीती रात अपने दोस्त अश्विनी यार्डी के बर्थडे बैश में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्हें फैंस ने घेर लिया। मुखातिब होते हुए दिख रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    पिघला फैंस का दिल

    कार्तिक की ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, एक ही तो दिल कितनी बार जीतोगे कार्तिक। वहीं, अन्य फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

    आपको बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं जब कार्तिक अपने फैंस से इस तरह मुखातिब होते हुए दिख रहे हैं। फिल्म भूल भुलैया को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद वो अक्सर फैंस के इसी तरह मिलते रहते हैं। हाल ही में उनका एक जोधपुर एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने नन्हें फैन के साथ सेल्फ क्लिक कराते और ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे थे।

    Kartik

    कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

    बता अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल रिलीज होने वाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपूर्मुलु का रीमेक है। ये फिल्म अगले साल 10 फरवरी, 2023 को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो कैप्टन इंडिया में भी दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: चौतरफा विरोध के बीच साजिद खान को मिला FWICE का सपोर्ट, फेडरेशन ने कहा- वह अपनी सजा काट चुके हैं