Move to Jagran APP

प्यार का पंचनामा से डेब्यू करने वाले Kartik Aaryan ने 7 वर्षों के संघर्ष पर की बात, किया यह खुलासा

Kartik Aaryan On Struggle कार्तिक आर्यन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। वह जल्स फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आनेवाले है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Sun, 04 Jun 2023 01:49 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 01:49 PM (IST)
प्यार का पंचनामा से डेब्यू करने वाले Kartik Aaryan ने 7 वर्षों के संघर्ष पर की बात, किया यह खुलासा
Kartik Aaryan On Struggle, Kartik Aaryan news

नई दिल्ली, जेएनएन। c: कार्तिक आर्यन को फिल्म इंडस्ट्री में आए 12 वर्ष वर्ष हो गए हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। इस फिल्म में बोले गए एक मोनोलॉग ने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया था। उन्हें इसके बाद लगातार फिल्में मिलती गईं। हालांकि, अब कार्तिक आर्यन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर बात की है।

loksabha election banner

कार्तिक आर्यन के करियर की सुपरहिट फिल्में कौन-सी हैं?

कार्तिक आर्यन ने अपने 12 वर्षों के फिल्मी करियर में भूल भुलैया 2 और लुका छुपी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। अब उन्होंने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। कार्तिक आर्यन ने प्यार का पंचनामा फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2011 में आई थी। इसके बाद वह लव रंजन की सोनू की टीटू की स्वीटी में भी नजर आए थे। यह 2018 में आई थी। इन दोनों ही फिल्मों के बीच उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन ने अपने संघर्ष पर क्या कहा है?

इस बारे में बताते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा,

"प्यार का पंचनामा मिलने के पहले मैं लोकप्रिय नहीं था। जिसके लिए मैं संघर्ष कर रहा था। सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद मुझे लोकप्रियता मिली। प्यार का पंचनामा से सोनू की टीटू की स्वीटी के बीच का जो दौर है। वह मेरे लिए बहुत कठिन रहा है।"

कार्तिक आर्यन ने अलग-अलग जॉनर की फिल्में करने पर भी बात की। उन्होंने कहा,

"मेरी फिल्में मनोरंजन से प्रेरित होंगी। लोगों को मुझे अलग-अलग भूमिकाएं करते हुए देखना है लेकिन मैं किसी भी फिल्म में मनोरंजन का भाग नहीं छोडूंगा। मैं अलग-अलग विषयों पर फिल्में करना पसंद करता हूं लेकिन उनमें मनोरंजन होना चाहिए।"

कार्तिक आर्यन की जल्द कौन-सी फिल्म रिलीज होने वाली है?

काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन की जल्द फिल्म सत्य प्रेम की कथा रिलीज होने वाली है। इसमें उनके अलावा, कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। भूल भुलैया 2 के बाद वे दूसरी बार एक साथ आएंगे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। वे हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया में भी नजर आएंगे। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.