Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Kartik Aaryan: डॉक्टरों के परिवार से आते हैं कार्तिक आर्यन, इंजीनियरिंग करते-करते ऐसे बने एक्टर

    Kartik Aaryan Family इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट एक्टर कार्तिक आर्यन ने पिछले 10 वर्षों में लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उनकी फिल्में हमेशा ही लोगों को पसंद आती रही हैं। हालांकि बिनी फिल्मी फैमिली से आने वाले कार्तिक के लिए यह सब आसान नहीं था।

    By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Tue, 22 Nov 2022 10:32 AM (IST)
    Hero Image
    File Photo of Kartik Aaryan. Photo Credit: Kartik Aaryan Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan's Family: कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो चुके हैं। एक्टर ने इतने वर्षों में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों लोगों को दी हैं। 'प्यार का पंचनामा' से लेकर 'भूल भुलैया 2' तक कार्तिक ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का एंटरटेनमेंट किया है। आज यह हैंडसम हंक अपनी लाइफ के 32वें पड़ाव पर पहुंच गया है। कार्तिक आर्यन को उनके फैंस और सेलेब्रिटी फ्रेंड्स ने ढेर सारी बधाई दी है। एक्टर ने भी अपने स्पेशल डे का सेलिब्रेशन सबसे पहले अपनी फैमिली के साथ किया। 22 नवंबर की शाम को वह दोस्तों के लिए बर्थ डे पार्टी थ्रो करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें कार्तिक की फैमिली के बारे में

    कार्तिक आर्यन न आज वह कामयाबी हासिल की है, जिसे छू पाना आसान नहीं है। अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाई। हालांकि, एक आउटसाइडर होने के नाते यह उनके लिए आसान नहीं था। कार्तिक, डॉक्टरों के परिवार से आते हैं इसलिए उनके पैदा होने पर उम्मीद जताई जा रही थी कि वह भी खानदान के अगले डॉक्टर ही होंगे। लेकिन कार्तिक को तो एक्टर बनना था। लिहाजा, डॉक्टर की पढ़ाई को छोड़ उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की और यहीं से अपने एक्टर बनने का रास्ता तय किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    ऐसे तय किया कार्तिक तिवारी से कार्तिक आर्यन तक का सफर

    1990 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्में कार्तिक का असली नाम कार्तिक तिवारी है। उनके पिता मनीष तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ और मां माला तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। कार्तिक की बहन कृतिका तिवारी भी डॉक्टर हैं। ऐसे में कार्तिक के मम्मी-पापा को लगा कि उनका बेटा भी इस देश का अगला डॉक्टर ही होगा। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कार्तिक ने मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज (DY College) में इंजीनियरिंग के लिए दाखिला लिया।

    पढ़ाई के साथ-साथ दिए ऑडिशन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक अपनी ड्रीम सिटी मुंबई में पढ़ाई तो कर रहे थे, लेकिन उनका मन एक्टिंग में था। लिहाजा, पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने ऑडिशन देने शुरू कर दिए। एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए क्लासेज भी ज्वाइन की। करीब तीन साल उन्हें इंडस्ट्री में घुसने के लिए स्ट्रगल करना पड़ा। फिर एक्टर ने मॉडलिंग शुरू की और कुछ समय बाद कार्तिक को पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' मिली, जो कि 2011 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की अगली सीरिज में भी कार्तिक ने काम किया। लेकिन पहली फिल्म मिलने की जानकारी जब कार्तिक ने अपने घर में दी, तो भी उनकी मां ने उन्हें डिग्री पूरी करने की सलाह दी। कार्तिक ने पहली फिल्म मिलने के बाद भी इंजीनियरिंग की अपनी डिग्री पूरी की।

    कार्तिक आर्यन की फिल्में

    कार्तिक ने 'आकाशवाणी' और 'कांची: द अनब्रेकेबल' में काम किया लेकिन यह फिल्में उनके करियर को आगे नहीं बढ़ा सकीं। इसके बाद आई 'प्यार का पंचनामा 2' और 7.80 के लंबे मोनोलॉग के बाद कार्तिक, लोगों की नजरों में आए। इसके बाद कार्तिक ने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में ही डिलीवर की हैं। 2022 में उनकी 'भूल भुलैया 2' साल की सबसे बड़ी ओपनर में शामिल हुई। उनकी अगली फिल्म 'फ्रेडी' है, जो कि 2 दिसंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा 'शहजादा', 'आशिकी 3' और 'हेरा फेरी 3' भी कार्तिक की झोली में है।

    यह भी पढ़ें: Happy B'day Kartik Aaryan: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का पूरा नाम, जानें एक्टर ने क्यों बदली अपनी पहचान

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan:गर्लफ्रेंड नहीं, पैरेंट्स के साथ कार्तिक ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, कृति सेनन ने दिया बेस्ट गिफ्ट