विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:04 AM (IST)

कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे अलग-अलग जॉनर में रिलीज होने वाली उनकी 4 फिल्मों के बारे में। 

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं

  2. 'नागजिला' में इच्छाधारी नाग का किरदार निभाएंगे

  3. 'लड़ाकू' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी एक्शन फिल्में भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक रोमांटिक हीरो के तौर पर दर्शकों का दिल जीतने से लेकर 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) में अपने शानदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल करने तक, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने साबित कर दिया कि हर तरह के रोल में उनकी तगड़ी पकड़ है।

एक्टर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में जोकि अलग-अलग जॉनर और दिलचस्प कहानी का अनोखा मेल पेश करती हैं। यह दिखाता है कि अभिनेता अब अपनी जानी-पहचानी छवि से आगे बढ़कर कुछ नया करने के लिए तैयार हैं।

1. नागजिला – फैंटेसी कॉमेडी

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही 'नागजिला' (Naagzila) में कार्तिक एक बिल्कुल अनोखे अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभाते दिखाई देंगे। भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी और कॉमेडी के अनूठे मेल से सजी यह फिल्म दर्शकों को कार्तिक का एक बिल्कुल अलग ऑनस्क्रीन अंदाज दिखाने का वादा करती है।

Naag

2. अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म – रोमांटिक म्यूजिकल

इस रोमांटिक म्यूजिकल में कार्तिक पहली बार श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में वह लंबे बाल,गिटार और रफ-टफ लुक के साथ एक नए अवतार में नजर आएंगे। अनुराग बसु के निर्देशन और प्रीतम के संगीत से सजी यह फिल्म एक भावनात्मक और संगीत से भरपूर रोमांटिक दुनिया पेश करने वाली है।

Kartik (5)

3. लड़ाकू – स्पोर्ट्स से प्रेरित ड्रामा

'चंदू चैंपियन' के निर्देशक कबीर खान के साथ दोबारा काम करते हुए कार्तिक एक और प्रेरणादायक कहानी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। महत्वाकांक्षा, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से जुड़ी यह कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित होगी। यह फिल्म कार्तिक के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ वह डोपामाइन स्टूडियोज़ के तहत निर्माता के रूप में भी अपनी शुरुआत करेंगे।

4. कैप्टन इंडिया – एक्शन ड्रामा

शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही 'कैप्टन इंडिया' (Captain India) में कार्तिक एक्शन से भरपूर दुनिया में कदम रखेंगे। साहस, जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर आधारित यह फिल्म उन्हें अपनी अब तक की ऑनस्क्रीन छवि से हटकर एक नया और दमदार अंदाज दिखाने का मौका देगी।

Kartik (6)

फैंटेसी कॉमेडी, रोमांटिक म्यूजिकल, स्पोर्ट्स से प्रेरित ड्रामा और एक्शन जैसे अलग-अलग जॉनर के साथ कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट बेहद विविध नजर आती है। कमर्शियल एंटरटेनर्स से लेकर अभिनय-केंद्रित फिल्मों तक अपनी प्रतिभा साबित कर चुके कार्तिक अब नए किरदारों और सिनेमाई दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- उदासी में Kartik Aaryan सुनते हैं ये 44 साल पुराना गाना, 'आई प्ले रॉकी' के प्रीमियर में एक्टर ने दी इमोशनल स्पीच

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan के पीआर गेम पर बॉलीवुड की बुरी नजर? विजय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।