Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Aaryan Become Doctor: एक्टर से 'डॉक्टर' बने कार्तिक आर्यन! वीडियो शेयर कर अभिनेता ने कहा- ‘ये लो मम्मी…’

    Kartik Aaryan Become Doctor भूल भुलैया 2 अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल में खास जगह बनाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रेड एनालिस्ट उन्हें लोगों को हंसाने वाले डॉक्टर की उपाधि से संबोधित कर रहे हैं।

    By Nitin YadavEdited By: Updated: Mon, 19 Sep 2022 09:13 PM (IST)
    Hero Image
    Kartik Aaryan got title of doctor who made people laugh.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan be come Doctor: कार्तिक आर्यन रविवार को राजस्थान के जोधपुर में आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव, 2022 में भाग लेने गया थे। अब सोमवार को उन्होंने इस कार्यक्रम का एक वीडिया साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इवेंट में ट्रेड एनालिस्ट और मॉडरेटर कोमल नाहटा अभिनेता को डॉ. कार्तिक आर्यन बोलकर संबोधित कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को हंसाने वाले डॉक्टर बने कार्तिक

    इस इवेंट के वीडियो को कार्तिक आर्यन ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेड एनालिस्ट उनका परिचय कराते हुए कहते हैं, मुझे लगता है कि कार्तिक अब डॉ कार्तिक आर्यन बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने प्यार का पंच नामा, प्यार का पंच नामा 2, लुका छुप्पी, भूल भुलैया 2 जैसी लोगों को लगतार हंसाने वाली फिल्में की हैं और लाफ्टर थेरेपी सबसे बेस्ट थेरेपी होती है।

    यहां देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    मां संग साझा की खुशी

    वहीं, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने कैप्शन लिखा, ये लो मम्मी डॉ. कार्तिक आर्यन। आखिरकार में लोगों को हंसाने वाला डॉक्टर बन गया हूं। उन्होंने आगे लिखा, घर में मुझे छोड़कर तीन डॉक्टर थे। धन्यवाद कोमल नाहटा इस अनोखे सम्मान के लिए। बता दें, कार्तिक आर्यन के मां माला तिवारी और पिता मनीष तिवारी और उनकी बहन कृतिका भी डॉक्टर हैं।

    वहीं, रविवार को सोशल मीडिया पर जोधपुर से मुंबई लौटे वक्त का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक एयरपोर्ट पर चेक कर अंदर जा रहे हैं तभी एक छोटा बच्चा रोते हुए कार्तिक को रोज से आवाज लगाता है। इसके बाद कार्तिक लौटकर अपने नन्हें फैन के साथ तस्वीरें क्लिक करा-कर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। 

    कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

    वहीं, बता अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल रिलीज होने वाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपूर्मुलु का रीमेक है। ये फिल्म अगले साल 10 फरवरी, 2023 को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और सत्यप्रेम की कथा में भी दिखाई देंगे।