विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणधीर कपूर ने संजय पर लगाया था दूसरी महिलाओं संग रहने का आरोप, कहा था- 'उसके बारे में पूरी दिल्ली...'

Published: Mon, 28 Jul 2025 09:16 PM (GMT+05:30)

करिश्मा और संजय का रिश्ता तलाक की वजह से हमेशा चर्चा में रहा। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने संजय को तीसरे दर्जे का आदमी बताया था और कहा था कि उन्हें कभी नहीं चाहिए था कि करिश्मा की शादी संजय से हो क्योंकि वह अय्याश है और उसने कभी भी अपनी पत्नी की परवाह नहीं की।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर (Photo Credit- IMDb)
संजय कपूर और करिश्मा कपूर (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. जब रणधीर कपूर ने लगाए थे संजय कपूर पर आरोप
  2. तलाक से पहले दूसरी महिलाओं संग रिश्ता होने का किया था दावा
  3. करिश्मा कपूर ने लगाया था संजय कपूर पर ये आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हुआ। अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस अपने परिवार संग शामिल हुई थी और इस दौरान वह इमोशनल भी थी। संजय और करिश्मा का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहा है। दोनों के अलगाव की वजह जानकर भी फैंस को थोड़ी हैरानी हुई थी। आज बात उस बयान की कर रहे हैं, जब करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने संजय के अफेयर के बारे में बात की थी।

करिश्मा के फैंस जानते हैं कि संजय संग उनका रिश्ता निजी और कानूनी लड़ाई के कारण चर्चा में रहा है। तलाक की प्रक्रिया के दौरान दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, रणधीर कपूर ने भी दोनों की शादी पर असहमति जताई।

कब हुई थी करिश्मा और संजय की शादी?

करिश्मा और संजय कपूर ने साल 2003 में एक भव्य समारोह के अंतर्गत शादी की थी। शुरुआती समय दोनों का जीवन खुशहाल रहा। लेकिन 2014 में दोनों ने ही अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दी। डिवोर्स की प्रक्रिया जब सुर्खियों में आई, तब करिश्मा ने संजय के ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगया। वहीं, इसक जवाब देते हुए संजय ने करिश्मा के ऊपर आरोप लगाया कि उन्होंने शादी केवल पैसों यानी आर्थिक लाभ के लिए की थी।

यह भी पढ़ें- दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, करिश्मा कपूर से भी जुड़ा है मामला; पढ़ें डिटेल

संजय के दावों पर करिश्मा के पिता ने दिया था रिएक्शन

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय ने दावा किया था कि करिश्मा ने उनसे सोची-समझी शादी की थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्होंने एक-दूसरे के ऊपर सावर्जनिक तौर पर आरोप लगाने शुरू कर दिए थे।

संजय के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने कहा, 'हमारी पहचान सभी जानते हैं, क्योंकि हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे की जरूर नहीं है और ना इसके लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत है। हमें पैसा ही नहीं, बल्कि हुनर भी मिला है। संजय एक तीसरे दर्जे का आदमी है। मैं तो कभी चाहता ही नहीं था कि करिश्मा की शादी उससे हो। उसकी जिंदगी में अय्याशी है और उसने कभी भी अपनी पत्नी की परवाह नहीं की। वह हमेशा उसे परेशान करता था और बिना तलाक के भी दूसरी औरत के साथ रह रहा है। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है और मैं उसके बारे में इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें- Karisma Kapoor के बर्थडे पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, पति संग शेयर की बड़ी बहन की अनसीन फोटो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।