Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना कपूर ने भारत से जोड़ा अमेरिका का प्रदर्शन, लिखा- Dalit, Muslim, Migrant Lives Matter

    अमेरिका में इस वक्त जॉर्ज फ्लॉइड की मौत को लेकर हंगामा जारी है। जनता अमेरिकी पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए जॉर्ज की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

    By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Wed, 03 Jun 2020 03:51 PM (IST)
    करीना कपूर ने भारत से जोड़ा अमेरिका का प्रदर्शन, लिखा- Dalit, Muslim, Migrant Lives Matter

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका में इस वक्त जॉर्ज फ्लॉइड की मौत को लेकर हंगामा जारी है। जनता अमेरिकी पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए जॉर्ज की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। अमेरिका में हिंसा इतनी बढ़ गई है कि कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। बावजूद इसके हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस घटना के खिलाफ आवाज़ उठाई है और इसे निंदनीय बताया है। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने इस घटना का विरोध किया है। सेलेब्स इस घटना के विरोध में #BlackLivesMatter हैशटैग के साथ अपनी बात रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये हैशटैग काफी ट्रेंड कर रहा है, सिर्फ सेलेब्स ही नहीं लोग भी इसी हैशटैग के साथ अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

    इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर लगातार अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट कर रही हैं जो अमेरिकी घटना से जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले करीना ने टाइम मैग्जीन का कवर फोटो शेयर किया था। अब करीना ने #BlackLivesMatter की चेन को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया है। करीना ने अपने इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘Black Lives Matter, Dalit Lives Matter, Muslim Lives Matter, Women’s Lives matter, Migrant Lives Matter’। इन हैशटैग का मतलब है कि हर किसी की जिंदगी महत्व रखती है।

    कंगना ने किया सेलेब्स का विरोध : 

    कंगना अपनी फिल्मों के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बिना डरे खुलकर बात करती हैं। अब इस मुद्दे पर पिंकविला से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘कुछ हफ्ते पहले साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग हुई थी। एक साधु को पीट पीटकर मार डाला था, तब सेलेब्स ने इस पर एक शब्द नहीं बोला था। जब्कि ये तो महाराष्ट्र में ही हुआ था जहां ज्यादातर सेलेब्स रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स फेम के लिए सिर्फ बहती गंगा में हाथ थोते हैं'।