Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तैमूर को गोद में लिए जब काम पर पहुंची मॉम करीना कपूर ख़ान, देखें ताज़ा तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Fri, 30 Mar 2018 07:24 AM (IST)

    बता दें कि करीना और सैफ़ अक्सर तैमूर के साथ छुट्टियां मनाते कैमरे में कैद होते रहे हैं। हाल ही में राजस्थान से भी इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं! ...और पढ़ें

    Hero Image
    तैमूर को गोद में लिए जब काम पर पहुंची मॉम करीना कपूर ख़ान, देखें ताज़ा तस्वीरें

    मुंबई। करीना कपूर ख़ान बेटे तैमूर के जन्म के बाद एक ब्रेक लेकर काम पर कब का लौट चुकी हैं। करीना इन दिनों अपनी कमबैक फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन, इन सबके बीच यह भी एक बड़ा सच है कि अब करीना से ज्यादा सुर्खियां उनके बेटे तैमूर बटोर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताज़ा अपडेट यह है कि बुधवार शाम करीना अपने बेटे तैमूर अली ख़ान के साथ महबूब स्टूडियो में स्पॉट की गईं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं करीना ने बेटे तैमूर को अपने गोद में लिया हुआ है। ज़ाहिर है करीना यहां किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए पहुंची थीं। इन तस्वीरों से साफ़ है कि काम के दौरान भी करीना तैमूर को साथ लेकर आती-जाती रहती हैं! 

    यह भी पढ़ें: अब इस विदेशी पत्रिका में खोलेंगी प्रियंका चोपड़ा अपने राज़, कवर पेज पर भी दिखेंगी, देखें तस्वीरें

    आप जानते ही हैं कि सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के लाडले नवाब तैमूर अली ख़ान सोशल मीडिया के बादशाह हैं। लगातार उनकी तस्वीरें वाइरल होती रहती हैं और उनकी क्यूटनेस को लेकर चर्चा हमेशा ही होती है।

    यह भी पढ़ें: कोलकाता से ‘धड़क’ की शूटिंग कर मुंबई लौटीं जाह्नवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

    तैमूर के बारे में बात करते हुए सैफ़ पहले ही कह चुके हैं कि वो परिवार के सबसे बड़े सेलिब्रिटी हैं और अब सैफ़ पहले की तरह तैमूर को मिलने वाले मीडिया अटेंशन से परेशान नहीं होते, बल्कि उसे इंजॉय करते हैं! बता दें कि करीना और सैफ़ अक्सर तैमूर के साथ छुट्टियां मनाते कैमरे में कैद होते रहे हैं। हाल ही में राजस्थान से भी इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं!