Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना कपूर को दुनिया में सबसे अधिक पसंद है इनका फैशन, वो सैफ़ नहीं हैं

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Mon, 05 Feb 2018 02:01 PM (IST)

    करीना, तैमूर के जन्म के बाद इसी साल बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। वो सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग में नज़र आएंगी।

    Hero Image
    करीना कपूर को दुनिया में सबसे अधिक पसंद है इनका फैशन, वो सैफ़ नहीं हैं

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। करीना कपूर खान ने माना कि दुनिया में चाहे मामला फैशन का हो या किसी और बात को उनको सबसे अधिक यदि कोई पसंद है तो वो हैं तैमूर अली खान।

    करीना कपूर ने रविवार की रात मुंबई में चल रहे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में रैम्प पर उतरी थीं। इस दौरान जब उनसे ये सवाल किया गया कि फैशन के मामले में उनका प्रिय कौन है? करीना ने कहा कहा कि वह किसी और को नहीं बल्कि अपने बेटे को प्रेम करती हैं और वही उनके प्रेरणा श्रोत भी है। करीना कपूर से पूछा गया था कि बॉलीवुड की फैशन स्टेटमेंट ट्रेंड सेट करने में उनका भी योगदान माना जाता है ऐसे में वह किसे अपना प्रेरणाश्रोत मानती है। इसी पर करीना कपूर ने कहा,'I only adore my son, उसके अलावा और कोई नहीं’। ज़ाहिर है सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर को आज के दौर में सबसे बड़ा स्टार किड माना जाता है। उनके पल पल की तस्वीर मीडिया में आती है और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में आये बजट के बाद सोशल मीडिया पर यह मज़ाक चला था कि बजट पर नन्हें तैमूर की क्या प्रतिक्रिया है। करीना कपूर ने इस मौके पर फैशन और सैफ़ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। वो डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शो स्टॉपर बनी थीं।

     

    करीना, तैमूर के जन्म के बाद इसी साल बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं।  वो सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग में नज़र आएंगी। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन शशांक घोष ने किया है।