Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kareena Kapoor ने 'गर्ल गैंग' के साथ की मस्ती, मलाइका अरोड़ा का दिखा ग्लैमरस अंदाज

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 29 Aug 2021 01:59 PM (IST)

    करीना कपूर ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैl फोटो में सभी खूबसूरत अंदाज में पोज कर रही हैंl करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है मे ...और पढ़ें

    Hero Image
    मलाइका अरोड़ा का अफेयर अर्जुन कपूर के साथ चल रहा हैंl

    नई दिल्ली, जेएनएनl करीना कपूर ने वीकेंड के अवसर पर अपनी 'गर्ल गैंग' के साथ पार्टी की हैl इसके अलावा उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जोकि बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैl करीना कपूर के अलावा तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, मल्लिका भट्ट और करिश्मा कपूर नजर आ रही हैl इस अवसर पर मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की रात बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल गैंग ने पार्टी की हैl सभी ने बेबो के नए घर पर शानदार पार्टी की हैl करीना कपूर ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैl फोटो में सभी खूबसूरत अंदाज में पोज कर रही हैंl करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी हमेशा की लड़कियांl' फोटो में करीना कपूर को डेनिम शॉर्ट्स और वाइट शर्ट पहने हुए देखा जा सकता हैl वहीं उनकी बहन करिश्मा ने ब्लू कलर का टॉप पहन रखा हैl मलाइका अरोड़ा ने ब्लू और वाइट टॉप, जैकेट और पेंट पहन रखी हैl वहीं अमृता अरोड़ा ने वाइट कलर का ड्रेस पहन रखा हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    ऐसा लग रहा है कि यह करीना कपूर का मालदीव वेकेशन से लौटने के बाद पहला गेट टुगेदर हैl वह हाल ही में पति सैफ अली खान के साथ मालदीव गई थीl इस अवसर पर परिवार ने सैफ अली खान का 51 वां जन्मदिन मनाया थाl करीना कपूर जल्द आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगीl इसके अलावा वह हंसल मेहता की अगली फिल्म का निर्माण भी कर रही हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    करीना कपूर फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। मलाइका अरोड़ा का अफेयर अर्जुन कपूर के साथ चल रहा हैंl