यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कुछ मैं खुद भी अनाउंस कर लूं...' Tejasswi Prakash संग सगाई की खबरों को लेकर Karan Kundra ने दिया जवाब,
टीवी के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए ...और पढ़ें

HighLights
- कब शादी कर रहे करण-तेजस्वी?
- एक्टर ने शादी की खबर पर तोड़ी चुप्पी
- सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की रनर अप रहीं तेजू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक माने जाने वाले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बीते कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में स्पॉट किया गया है।
करण कुंद्रा ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
पिछले दिनों ये खबर आ रही थी कि दुबई ब्लिंग नाम के रियलिटी शो में दोनों सगाई करने वाले हैं। अब करण ने इस अफवाह पर रिएक्ट किया है। एक्स पर एक्टर ने लिखा, नई उम्र के टैब्लॉइड्स, मैं परेशान हो चुका हूं अपनी शादी की खबरों को लेकर जो आप इस साल करवाने वाले हो। मैं रियलिटी शो में सगाई अनाउंस करने वाला हूं क्योंकि मैं दुबई में हूं। ऐसा नहीं है। मैं समझता हूं कि आप लोग ढेर सारे नंबर बना रहे हैं और इन दिनों बस एक यही बात रह भी गई है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की खबरों से बीच लंदन में साथ दिखे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, पार्टी करते आए नजर
मेरी टीम एक कॉल दूर है - करण
लेकिन आपको बता दूं कि मैं और मेरी टीम सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। आप लोग कॉल करके कंफर्म क्यों नहीं कर लेते हो? अभी थोड़ा ज्यादा हो रहा है। मुझे अपनी शादी, सगाई, रोका, बच्चे, ब्रेकअप, मिडलाइफ क्राइसिस की घोषणा करने दीजिए, प्लीज। आप सभी को हमेशा प्यार और सगाई की ढेर सारी बधाई।"
.jpg)
इस शोक का हिस्सा हैं करण
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण कुंद्रा इन दिनों कलर्स टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का हिस्सा हैं। यह जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। हाल ही में अब्दु रोजिक ने रमजान के समय अस्थायी ब्रेक लिया था जिसके बाद वो शो पर वापस लौटे हैं। उनकी मौजूदगी ने चल रहे सीजन में नई ऊर्जा भर दी है।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीत नहीं पाईं तेजस्वी
वहीं, तेजस्वी प्रकाश सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित और सोनीलिव पर स्ट्रीम होने वाले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी पाक कला और आत्मविश्वास से वो लोगों का दिल जीत रही थी। उनकी जगह गौरव खन्ना शो के विनर रहे।
बता दें कि दोनों एक्टर जल्द ही नेटफ्लिक्स के शो 'दुबई ब्लिंग' में नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए वे नेटफ्लिक्स पर डेब्यू कर रहे हैं। इस वजह से ये खबर काफी ज्यादा वायरल हो रही थी।
यह भी पढें: Karan Kundrra ने ब्रेकअप की खबरों को किया खारिज? Tejasswi Prakash के साथ रोमांटिक पोस्ट कर दिया सबूत
